भारत के लिए बने C295 विमान ने भरी पहली उड़ान, दुनिया में IAF की बढ़ेगी ताकत,देखिए VIDEO
भारतीय वायुसेना के लिए स्पेन में बन रहे ट्रांसपोर्ट विमान C295 ने सफलतापूर्वक पहली उड़ान पूरी कर ली है। भविष्य में यह विमान एक निजी कंपनी की ओर से वडोदरा में ही बनाए जाने हैं।

भारत के लिए बन रहे C295 विमान ने पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसी साल के दूसरे हिस्से में इसकी डिलिवरी शुरू होनी है और पहली सफल उड़ान ने इसमें एक महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ दी है। एयरबस के मुताबिक यह एक सामरिक महत्त्व का विमान है। आने वाले दिनों में भारतीय वायुसेना दुनिया में C295 की सबसे बड़ी ऑपरेटर बनने वाली है।
C295 की पहली सफल उड़ान
स्पेन में भारतीय वायुसेना के लिए बन रहे सामरिक विमान C295 ने पहली उड़ान सफलतापूर्वक तरीके से पूरी की है। विमान निर्माता कंपनी एयरबेस ने बताया है कि 'सामरिक विमान ने स्पेन के सेविले से 5 मई को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11:45 पर उड़ान भरी और दोपहर बाद 14:45 पर तीन घंटे की उड़ान के बाद लैंड कर गया।'
'दुनिया में C295 की सबसे विशाल ऑपरेटर होगी भारतीय वायुसेना'
एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के मिलिट्री एयर सिस्टम के हेड जीन-ब्राइस ड्यूमॉन्ट ने कहा, 'पहले मेक इन इंडिया एयरोस्पेस कार्यक्रम के लिए इसकी पहली उड़ान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रदर्शन करती है। इससे भारतीय वायुसेना दुनिया में C295 की सबसे विशाल ऑपरेटर बनने के लिए तैयार है, यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता में सुधार के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है।'
Avro-748 के बदले आएगा काम
2021 के सितंबर में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक का करार किया था। इसके तहत भारतीय वायुसेना के पुराने Avro-748 को बदलने के लिए C295 विमान खरीदने का सौदा किया गया था। यह एक परिवहन विमान है। Avro-748 की खरीद 1960 के दशक में की गई थी।
आगे वडोदरा में होगा C295 का निर्माण
स्पेन में भारतीय एयरफोर्स के लिए कुल 16 विमान असेंबल होने हैं, जिनमें से यह पहला विमान है। पिछले साल ही 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा C295 विमान की मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी थी। भारत में भारतीय वायुसेना के लिए इस मिलिट्री विमान का निर्माण टाटा-एयरबस कंसोर्टियम करेगी। जब इस विमान का निर्माण भारत में होना शुरू हो जाएगा तो यह पहला मौका होगा, जब यह यूरोप के बाहर बनेगा।
देश में 40 C295 विमान निर्माण की तैयारी
भारत में टाटा-एयरबस कंसोर्टियम ऐसे 40 C295 विमान का निर्माण या असेंबल करेगी। इसकी शुरुआत के साथ ही यह पहली बार होगा कि निजी क्षेत्र की कोई कंपनी भारत में एक पूरे विमान का निर्माण करेगी। इससे दुनिया में विमान निर्माण के क्षेत्र में भी भारत कदम रख देगा।
कुल 56 C295 विमान खरीदने का करार
C295 एक ट्रांसपोर्ट विमान है, जिसकी क्षमता 5 से 10 टन की है। 24, सितंबर 2021 को भारतीय रक्षा मंत्रालय ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ कुल 56 C295MW विमान बाकी उपकरणों के साथ खरीदने के लिए कुल 21,935 करोड़ रुपए के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
Recommended Video
“This first flight represents a significant accomplishment for the first Make in India aerospace programme. With the Indian Air Force set to become the largest operator of the C295 in the world, this programme exemplifies our commitment to improve the Indian Air Force (IAF)…
— ANI (@ANI) May 8, 2023
#WATCH | "The first C295 for India successfully completed its maiden flight! This significant milestone further clears the way for delivery before the end of the year," tweets Airbus Defence
— ANI (@ANI) May 8, 2023
(Video source: Airbus Defence's Twitter handle) pic.twitter.com/NiqZXDVgnx












Click it and Unblock the Notifications