Coronavirus: चीन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जगमगाया बुर्ज खलीफा, देखें वीडियो
अबू धाबी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच चीन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा लाल और गोल्डन रंग से जगमगा उठी। इमारत रविवार रात चीनी राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रौशन हुई। यह पहल राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान के नेतृत्व में यूएई द्वारा दिखाई गई मजबूत एकजुटता के तहत की गई।
बुर्ज खलीफा के ट्विटर हैंडल से तीन तस्वीरें शेयर की गई हैं। एक अन्य तस्वीर में इमारत को सफेद रंग से रंगा गया है। जिसपर वुहान के साथ-साथ चीनी भाषा में लिखा है, 'मजबूत रहें।' इसके साथ ही इसका वीडियो भी शेयर किया गया है। चीन के राष्ट्रीय ध्वज से रंगीं अन्य ऐतिहासिक इमारतों में कैपिटल गेट, अबू धाबी ग्लोबल मार्केट, अबू धाबी में अमीरात पैलेस और शेख जायद ब्रिज, दुबई में बुर्ज अल अरब और अल ऐन में हज्जा बिन जायद स्टेडियम शामिल हैं।
قلوبنا معكم ولو تباعدت المسافات، نضيء الليلة #برج_خليفة تضامناً مع مدينة ووهان في جمهورية الصين الشعبية#BurjKhalifa
— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) February 2, 2020
lights up in support for #Wuhan in these difficult times
Stay strong, Wuhan pic.twitter.com/d6zDtxb4C0
#Dubai’s @BurjKhalifa lights up to show support for Wuhan and Chinese communities around the world. pic.twitter.com/81K8VaZqxF
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) February 2, 2020
बता दें चीन से शुरू हुआ ये वायरस वहां 425 लोगों की जान ले चुका है और अभी तक 20 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। अभी तक वायरस दुनिया के 25 देशों में दस्तक दे चुका है, जिसमें भारत भी शामिल है। यहां केरल राज्य में इस वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हो गई है, जिसके बाद वहां राजकीय आपातकाल घोषित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस के खतरनाक स्तर को देखते हुए वैश्विक आपातकाल घोषित कर दिया है।
कोरोना वायरस: डिफेंस एक्सपो में शामिल नहीं होगा चीन, भारत आने वालों के वीजा भी रद्द