बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तानी झंडा डिस्प्ले करने से इनकार? रात 12 बजते ही तिरंगे से जगमगा उठा टावर, जानें क्यों
Burj Khalifa Indian Flag vs Pakistan Flag: संयुक्त अरब अमीरात ने इस स्वतंत्रता दिवस बुर्ज खलीफा से पाकिस्तान को बहुत बड़ा संदेश दे दिया है। बुर्ज खलीफा पर इस साल पाकिस्तान का झंडा डिस्प्ले नहीं किया गया, जबकि रात में 12 बजते ही भारतीय तिरंगे से बुर्ज खलीफा का क्षेत्र जगमगा रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है, कि इस साल अपने स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) की आधी रात को प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा द्वारा अपना राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित नहीं करने के बाद दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में सैकड़ों पाकिस्तानी निराश और गुस्से में थे। एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, कि सभी पाकिस्तानियों के साथ एक 'मजाक' किया गया है।

भारतीय झंडा डिस्प्ले किया गया
एक तरह जहां बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं डिस्प्ले किया गया, वहीं भारतीय झंडा रात 12 बजते ही डिस्प्ले किया गया, जो भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत होती दोस्ती को दर्शाता है, वहीं पाकिस्तान के लिए संदेश है, कि भिखारियों की कहीं इज्जत नहीं होती है।
भारत और संयुक्त अरब अमीरात के लिए इस साल का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है, क्योंकि पहली बार दोनों देशों के बीच स्थानीय करेंसी में कारोबार शुरू किया गया है। भारत ने रुपये में पहली बार यूएई से कच्चा तेल खरीद है और अब दोनों देश रुपया-दिरहम में कारोबार करें, जिसके बाद भारत ने आपसी व्यापार में डॉलर से झुटकारा पाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।
आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा को दुनिया सबसे ऊंची इमारत होने का तमगा हासिल है। अक्सर कई अवसरों पर देखा जाता है कि बुर्ज खलीफा की डिस्प्ले पर किसी खास अवसर को सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा, बुर्ज खलीफा से अकसर संयुक्त अरब अमीरात, किसी देश के साथ अपने मजबूत होते संबंध को भी दर्शाता है।
जुलाई महीने में भी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गये थे, उस वक्त भी यूएई ने बुर्ज खलीफा पर भारतीय तिरंगा का डिस्प्ले किया था।
पाकिस्तानी झंडा क्यों नहीं किया गया डिस्प्ले?
बुर्ज खलीफा से पहले पाकिस्तान का झंडा भी डिस्प्ले किया जाता था, लेकिन इस बार बुर्ज खलीफा के पास इंतजार कर रहे पाकिस्तानियों को गहरी निराशा हाथ लगी।
14 अगस्त को की रात बुर्ज खलीफा की तरफ से बिल्डिंग पर पाकिस्तान का झंडा लगाने से साफ इनकार कर दिया गया। इस पूरी घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसके बाद लोग पाकिस्तान को लेकर काफी बुरा कह रहे हैं।
हालांकि कुछ पाकिस्तानियों ने इससे निराश होकर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि घटना की वजह से पाकिस्तानी खासे निराश हैं।
पाकिस्तान को लेकर अब दुनिया ये जान गई है, कि ये मुल्क कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाला और भीख मांगकर जीने वाला मुल्क है और जो भी देश पाकिस्तान से हाथ मिलाता है, पाकिस्तान उसकी जेब काट लेता है। वहीं, पाकिस्तान ने इस्लाम के नाम पर बेवकूफ बनाकर संयुक्त अरब अमीरात से अरबों डॉलर ठगे हैं और पाकिस्तान लगातार ऐसा करता आया है। लिहाजा, अब यूएई और पाकिस्तान के बीच मालिक और नौकर जैसा रिश्ता बन गया है।
इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रही महिला को वीडियो में कहते हुए सुना जा जा सकता है, कि "अभी 12:01 बजे का समय है और दुबई के अधिकारियों ने कहा है, कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाएगा। यह अब हमारी स्थिति बन गई है।"
महिला ने आगे कहा, "यहां सभी पाकिस्तानी नागरिकों को नारे लगाते देखा जा सकता है, फिर भी बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा प्रदर्शित नहीं किया गया है। बहुत दुखद, उन्होंने सभी पाकिस्तानियों के साथ प्रैंक किया है। जिस तरह का व्यवहार उनके देश की सरकार कर रही, वो इसी सलूक के लायक हैं।"
हालांकि, भारी आक्रोश के बाद आखिरकार इमारत पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया गया।
बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने कहा, कि "पाकिस्तान के लोगों को उनके देश की विरासत और महान उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले गर्व, एकता और समृद्धि से भरे दिन की शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में पाकिस्तान, देश और लोगों के लिए और अधिक सफलता और खुशी होगी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!"
आपको बता दें, कि दुबई में बड़ी संख्या में पाकिस्तान और भारत के प्रवासी रहते हैं। पिछले साल उनके स्वतंत्रता दिवस के दौरान यह हरे पाकिस्तानी झंडे से जगमगा उठा था। 2019 में, बुर्ज खलीफा ने पाकिस्तानी झंडे को 'उल्टा' प्रदर्शित करके पाकिस्तानी आबादी में गुस्सा पैदा कर दिया था।
-
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications