'डोनेशन बॉक्स' में बदली दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत, लाखों लोगों के लिए लाइट्स के जरिए जुटाया राशन

दुबई। दुबई ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत (828 मीटर) बुर्ज खलीफा को एक चमकते हुए डोनेशन बॉक्स में बदल दिया है। जिसके चलते अब लाखों गरीब लोगों को इस मुश्किल दौर में खाना मिल पाएगा। अपनी इस मुहीम के जरिए दुबई ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित गरीब लोगों के लिए राशन मुहैया कराया है। इस बीमारी से यूएई सहित दुनियाभर के लोगों पर आर्थिक संकट आ गया है। बुर्ज खलीफा ने 12 लाख गरीबों को राशन मुहैया कराने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

dubai, UAE, united arab emirates, coronavirus, covid19, covid-19, donation box, burj khalifa, lights, दुबई, बुर्ज खलीफा, संयुक्त अरब अमीरात, कोरोना वायरस, कोविड19, कोविड-19, चैरिटी बॉक्स, लाइट

गरीबों की मदद हेतु डोनेशन देने के लिए दुनिया की नामी गिरामी संस्थाएं आगे आईं। कोरोना संकट के कारण दुबई में निम्न आय और गरीबों के लिए बुर्ज खलीफा की मुहिम रंग लाती हुई नजर आ रही है। एक हफ्ते के भीतर ही 12 लाख लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया गया। अपने लक्ष्य को पूरा कर लेने पर बुर्ज खलीफा से 12 लाख लाइट्स को जलाया गया। डोनेशन देने वालों में मैकडोनाल्ड, बर्गर किंग के अलावा टेक्सास चिकेन, वेस्ट जोन और मैक होल्डिंग प्रमुख हैं।

डोनेशन हासिल करने के लिए गीत कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ था। जिससे हासिल हुई आमदनी को जरूरतंदों तक पहुंचाया जाएगा। MBRGI (Mohammed Bin Rashid Al Maktoum Global Initiatives) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुना अलकिंदी ने कहा, 'दुनिया के सबसे लंबे डोनेशन बॉक्स का लक्ष्य रिकॉर्ड समय में हासिल कर लिया गया है। इससे संयुक्त अरब अमीरात समाज की एकता का पता चलता है। समाज के सभी लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए मुश्किल वक्त में आगे आए। मानवीय राहत के लिए विश्व मॉडल के तौर पर संयुक्त अरब अमीरात उभरा है।'

उन्होंने ये भी कहा कि कोविड-19 के कारण प्रभावित लोगों तक मदद का हाथ बढ़ाने की जरूरत है। दरअसल बुर्ज खलीफा ने कंपनियों, प्रतिष्ठानों के लिए बुर्ज खलीफा पर लाइट खरीदने के लिए विकल्प दिया था। इसके बदले उनके लिए 10 दिरहम कीमत रखी गई थी। 10 दिरहम के बदले भोजन या राशन का पैकेट निम्न आय वालों को देने की योजना बनी। रमजान को देखते हुए अमीरात के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने 10 मिलियन राशन बांटे जाने का एलान किया था। गरीबों तक मदद पहुंचाने के लिए शुरू किया गया ये अभियान अभी भी जारी है। इसके अलावा भी लोगों के लिए कई तरीके से डोनेशन का विकल्प रखा गया है। डोनर वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन मदद कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+