शानदार नौकरी: च्युइंगम हटाने के लिए 18 लाख रू. सैलरी

लंदन। लोग पढ़ते है-लिखते है, डिग्रियां हासिल करते है, फिर नौकरी की तलास में जुट जाते है। काफी मशक्कत के बाद बाद नौकरी मिलती है तो सैलरी से खुश नहीं होते, लेकिन हम आपको एक ऐसी नौकरी के बारे में बताने जा रहे है जिसके काम और उसकी सैलरी सुनकर आप भौचक्के रह जाएंगे।

buckingham palace

जी हां भले ही आपने तरह-तरह के लुभावने नौकरियों के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन अब जिस नौकरी के बारे में हम आपको बताने जा रहे है उसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि इस जॉब के लिए भी इतनी सैलरी मिल सकती है क्या।

जी हां इस अजीबो-गरीब जॉब में सिर्फ च्युइंगम का साफ करना है और तनख्वाह मिलेगी 18 लाख रूपए। चौंक गए ना। इस नौकरी की शर्तों के मुताबिक नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवार को फर्श से च्युइंग हटाना है। जॉब करने की जगह पर जो मेहमान आते हैं उनमें से अधिकतर च्युइंगम चबाते हैं और पूरा स्वाद लेने के बाद इसे यहां-वहां थूक देते हैं। नतीजा आपके काम के स्थान पर जगह-जगह च्युइंगम फैली हुई मिलेगी। इसे आपको ध्यान रखकर साफ करना है जिससे इस स्थान का वैभव और साफ-सफाई बनी रहे। साथ में छोटा-मोटा सफाई कार्य भी करना होगा जो ज्यादा मुश्किल नहीं है।

दरअसल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के इस काम के लिए लोगों की तलास है। एडिनबर्ग का हॉलीरूडहाऊस में ऐसे लोगों की तलास की जा रही है जो च्युइंग हटा सके। बदले में उसे 18 लाख रूपए की सैलरी मिलेगी यानी मासिक सैलेरी 1.50 लाख रूपए के आस-पास। हॉलीरूडहाऊस पैलेस की वेबसाइट पर प्रकाशित इस जॉब के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+