Irrfan Khan को याद कर भावुक हुई 'जुरासिक वर्ल्ड' की एक्ट्रेस, कहा- 'आपको बहुत मिस करती हूं'

नई दिल्ली। Bollywood News: साल 2020 ने कई बॉलीवुड दिग्गज कलाकारों को हमसे छीन लिया। एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) और उनके अगले ही दिन अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड (Hollywood) में भी अपने एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता इरफान खान के निधन को आठ महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अभी भी इरफान खान को याद कर उनके फैंस की आंखें नम हो जाती हैं। हॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस ब्राइस डलास हॉवर्ड (Bryce Dallas Howard) ने हाल ही में इरफान खान को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर 9 पॉपुलर फोटो का कोलाज बनाकर शेयर किया।

इरफान खान को दी श्रद्धांजलि

इरफान खान को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि साल 2015 में आई हॉलीवुड मूवी 'जुरासिक वर्ल्ड' (Jurassic World) में इरफान खान और एक्ट्रेस ब्राइस डलास हॉवर्ड ने एक साथ काम किया था। इस फिल्म में इरफान खान के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इरफान के बाद उनके हॉलीवुड अभिनेता दोस्त और सहयोगी आज भी याद करते हैं। 'जुरासिक वर्ल्ड' की को-स्टार रहीं ब्राइस डलास हॉवर्ड ने सोशल मीडिया (social media) पर एक कोलाज शेयर कर इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है।

'जुरासिक वर्ल्ड' की एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

'जुरासिक वर्ल्ड' की एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

इस तस्वीर में मूवी 'जुरासिक वर्ल्ड' का एक सीन दिखाया गया है जिसमें इरफान खान और ब्राइस डलास हॉवर्ड (Irrfan Khan and Bryce Dallas Howard) एक ही फ्रेम में हैं। कोलाज तस्वीर में इरफान के अलावा 'जुरासिक वर्ल्ड' के लीड अभिनेता क्रिस प्रैट भी दिखाई दे रहे हैं, वहीं अन्य फ्रेम में ब्राइस डलास हॉवर्ड की तस्वीरें हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए ब्राइस डलास ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा है।

इरफान खान को याद कर भावुक हुईं ब्राइस डलास

इरफान खान को याद कर भावुक हुईं ब्राइस डलास

हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्राइस डलास हॉवर्ड ने लिखा, 'इरफान खान मैं आपको बहुत मिस करती हूं।' कैप्शन में एक्ट्रेस ने 'जुरासिक वर्ल्ड' फिल्म में इरफान खान द्वारा बोले गए एक डायलॉग (खुशहाल जीवन का मंत्र यही है कि...स्वीकार कर लें कि आप असल में नियंत्रण में नहीं हैं) को भी लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इससे सीख लेती हैं। ब्राइस डलास ने आगे लिखा, 'इरफान ने सिमॉन मसरानी के किरदार में ये बात जुरासिक वर्ल्ड में कही थी। साल 2020 ने भी हमें यही सीख दी है। आपको बहुत मिस कर रही हूं इरफान।'

इरफान खान ने फिल्म में निभाई थी ये भूमिका

इरफान खान ने फिल्म में निभाई थी ये भूमिका

बता दें कि बॉलीवुड के अलावा इरफान खान ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' में इरफान खान ने मसरानी कॉर्पोरेशन के सीईओ साइमन मसरानी और जुरासिक वर्ल्ड के मालिक का किरदार निभाया था। इस साल कोरोना वायरस संकट के बीच 29 अप्रैल 2020, को इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया था।

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्‍ट्रेस गैल गडोत ने शेयर की शहीन बाग वाली दादी बिलकिस बानो की फोटो, बताया कुछ ऐसा कि हो गईं ट्रोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+