'6 इंच के एलियंस दुनिया को कर देंगे तबाह', आखिर क्यों एक सीक्रेट मेल से परेशान हुए UFO शोधकर्ता

एलियंस की खोज के लिए स्पेस में बहुत से मिशन चलाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक वैज्ञानिकों को कोई कामयाबी नहीं मिली। हालांकि पृथ्वी पर बहुत से लोगों ने इनको देखने का दावा किया। साथ ही ज्यादातर बार उन्हें इंसानों के दुश्मन के रूप में पेश किया गया। अब एलियंस को लेकर एक और हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। (तस्वीरें-सांकेतिक)

'6 इंच के एलियंस करेंगे हमला'

'6 इंच के एलियंस करेंगे हमला'

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों को डर है कि 6 इंच के एलियंस पृथ्वी पर हमला कर सकते हैं। इसके साथ ही वो इंसानों को नुकसान पहुंचाएंगे। ब्रिटिश यूएफओ रिसर्च एसोसिएशन (BUFORA) को एक पॉकेट-साइज एलियन की सीक्रेट रिपोर्ट भेजी गई है। जिसमें इस हमले से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया गया। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये रिपोर्ट सच है या झूठ।

डर के मारे ज्यादा जानकारी नहीं दी

डर के मारे ज्यादा जानकारी नहीं दी

मामले में BUFORA ने कहा कि हमें हाल ही में हमारे पूछताछ डेस्क पर एक दिलचस्प सीक्रेट ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि ईमेल भेजने वाले ने ह्यूमनॉइड के आकार की छोटी आकृति देखी। उसका सिर बड़ा था, लेकिन वह छह इंच से थोड़ा अधिक ऊंचा था। BUFORA ने उससे और जानकारी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन उस शख्स ने एलियंस के डर से आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

259 एलियंस की घटनाएं

259 एलियंस की घटनाएं

BUFORA के मुताबिक ब्रिटेन में पिछले एक साल में 259 एलियंस और यूएफओ की सूचना मिली है, जिनमें छोटे हरे पुरुष, अंतरिक्ष यान और अपहरण की घटनाएं होने की बात कही गई। ये मेल भी पूरी तरह से सीक्रेट लग रहा, ऐसे में उनको इस घटना की पुष्टि करने में दिक्कत हो रही है।

एलियंस के साथ सेक्स का दावा

एलियंस के साथ सेक्स का दावा

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ब्रिटेन के यूएफओ हॉट-स्पॉट नॉर्विच में एक सर्वेक्षण किया गया। इस जगह को असामान्य जगहों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है। सर्वे के दौरान वहां पर चौंकाने वाली बातें सामने आईं। करीब 300 लोगों ने दावा किया कि उन्होंने छोटे हरे पुरुषों और महिलाओं के साथ सेक्स किया है। ये हरे लोग दूसरे ग्रह से आए थे, उनकी बनावट तो इंसानों की तरह थी, लेकिन वो पतले थे। जिन लोगों ने एलियंस के साथ रोमांस का दावा किया उनमें से एक चौथाई लोग नॉरफॉक शहर से आए थे।

शुरूआत में नहीं था पता

शुरूआत में नहीं था पता

सर्वे करने वाली वेबसाइट बजबिंगो डॉट कॉम के मुताबिक ज्यादातर लोगों को शुरुआत में नहीं पता था, लेकिन बाद में उनको ये खबर लगी कि उन्होंने एलियंस से संबंध बनाए थे। इसमें सबसे ज्यादा 23 प्रतिशत लोग ब्रिस्टल के रहने वाले हैं। वहीं 22 फीसदी लोग लीवरपूल के निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+