सिख से मुसलमान बनी लड़की ISIS में शामिल होने जा रही थी सीरिया, लंदन में गिरफ्तार

लंदन। सिख से मुस्लिम बनी ब्रिटिश लड़की इस्लामिक स्टेट (IS) को ज्वॉइन करने के लिए सीरिया जाने की कोशिश के जुर्म में ब्रिटेन पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि ब्रिटिश सिख लड़की जो अब मुसलमान बन चुकी है, उसने आईएस शामिल होने के लिए सीरिया जाने की कोशिश की थी। आईएस ज्वॉइन करने जा रही सिख लड़की संदीप सामरा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। संदीप सामरा को यूके कोर्ट ने साढ़े तीन साल की सजा सुना दी है। सामरा ने 18 साल की उम्र में इस्लाम धर्म अपनाया था।

1 जून से 31 जुलाई तक सीरिया जाने की कोशिश की

1 जून से 31 जुलाई तक सीरिया जाने की कोशिश की

सामरा पिछले साल इस्लाम धर्म अपनाकर युद्धग्रसित मुल्क सीरिया में नर्स के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहती थी। सामरा ने पिछले साल 1 जून से 31 जुलाई तक सीरिया जाने की कोशिश की थी और उसके बाद वेस्ट मिडलैंड्स काउंटर टेररिजम यूनिट (डब्ल्यूएमसीटीयू) ने गिरफ्तार किया था। जब सामरा के फोन की जांच की गई तो अधिकारियों को उसके द्वारा आईएसआईएस के समर्थन और सीरिया या आईएसआईएस के नियंत्रण वाले अन्य इलाकों में जाने के उसके इरादे के सबूत मिले।

मिस्र के लड़के से करती थी बातें

मिस्र के लड़के से करती थी बातें

डब्ल्यूएमसीटीयू के चीफ सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि सामरा के खिलाफ सबूतों से पता चलता है कि उसका ब्रैन वॉश हुआ है और वो अपने आप को जिहादी विचारधारा के रूप में विकसित कर रही थी। पुलिस ने मैसेजिंग एप से सामरा के सीरिया पहुंचने और उसके फेक डॉक्यूमेंट्स का भी पता चला है। पुलिस के मुताबिक, सामरा अक्सर मिस्र में रह रहे एक शख्स से बात करती रहती थी, उस दौरान दोनों ने शादी करने एवं 'जिहाद' में हिस्सा लेने के लिए सीरिया की यात्रा जैसी चर्चा हुई थी।

सामरा ने किया आरोपों का खंडन

सामरा ने किया आरोपों का खंडन

हालांकि, संदीप सामरा ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उनके इस्लाम धर्म अपनाने की वजह से कुछ कट्टरपंथी लोगों से डर सता रहा था, इसलिए वो ब्रिटेन में नहीं रहना चाहती थी। सामरा की गिरफ्तारी के बाद अभियोजन पक्ष ने बताया कि उसके सोशल मीडिया मैसेज से पता चलता है कि वो आईएसआईएस के खातिर मरने के लिए सीरिया जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+