Train Rule: 'बस यही बचा था', ट्रेन में अश्लील फिल्में-वीडियो को लेकर यहां की रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

ब्रिटेन में यात्रियों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी हुई है। जिसमें कहा गया कि वो यात्रा के दौरान अश्लील कंटेंट ना देखें।

British

वैसे तो हर देश में रेलवे में यात्रा को लेकर अलग-अलग तरह के नियम हैं, लेकिन ब्रिटेन में एक रेल कंपनी ने जो एडवाइजरी जारी की, उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।

रेलवे कंपनी ने यात्रियों को यात्रा के दौरान अश्लील फिल्में नहीं देखने की सलाह दी है। साथ ही ऐसे मुद्दे पर चर्चा से मना किया है, जो भड़काऊ हों। कंपनी का मानना है कि यात्रियों के इस तरह के व्यवहार से सहयात्रियों को दिक्कत होती है।

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के नॉर्दर्न रेल की ओर से नई एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें उन्होंने कंपनी की ओर से दिए जा रहे मुफ्त WiFi के गलत इस्तेमाल नहीं करने की बात कही है। साथ ही लोगों से सुरक्षित यात्रा करने को कहा।

एडवाइजरी में कहा गया कि उनके अधिकारी क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों या ट्रेन के अंदर यात्री अश्लील फिल्में ना देखें। अगर किसी को देखना है तो वो घर पर जाकर देखें। इसके अलावा यात्रा के दौरान आपत्तिजनक जोक्स नहीं पढ़ने और विवादित मुद्दों पर चर्चा से बचने की बात कही गई।

वहीं बहुत से लोग यात्रा के दौरान रील्स जैसे वीडियो देखते रहते हैं। इस पर कंपनी ने कहा कि कोई ऐसा कंटेंट यात्री अपने फोन, टैबलेट या लैपटॉप में ना देखें, जिससे दूसरे यात्री असहज हों। कंपनी का मानना है कि बहुत सारे कंटेंट साथ में यात्रा करने के वाले बच्चों के लिए सही नहीं होते, ऐसे में यात्री इन सब बातों का ध्यान दें।

मामले में नॉर्दर्न रेलवे की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ट्रेशिया विलियम्स कहा कि उनकी ओर से यात्रियों को फ्री में WiFI सेवा उपलब्ध करवाई जा रही, ताकि यात्रा के दौरान लोग जरूरी काम कर सकें, लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। वो ऐसी चीजों को देखते या डाउनलोड करते हैं, जो आपत्तिजनक हैं। इससे महिलाएं और खासकर बच्चे असहज हो जाते हैं।

महिला के साथ हुई थी छेड़खानी
आपको बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में एक महिला स्कॉटरेल में अकेले यात्रा कर रही थी। तभी ग्लासगो और लनार्क स्टेशन के बीच एक यात्री ने उसके साथ छेड़खानी की। जब तक आसपास के यात्री कुछ करते तब तक वो फरार हो गया।

लोगों ने क्या कहा?
वैसे बहुत से नए नियम को सही बता रहे, जबकि कुछ का कहना है कि रेलवे अपने इंटरनेट में अश्लील कंटेंट बैन कर दे। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि बस यही नियम आना बचा रह गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+