पोर्न स्टार जुड़वा बहनों ने नशे में धुत होकर पुलिस पर किया हमला, 6 महीने की हुई जेल
नई दिल्ली। ब्रिटेन की दो जुड़वा बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उन्हें 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। दोनों जुड़वा बहनों पर नशे में धुतकर महिला पुलिसकर्मी को पीटने का आरोप लगा है। 37 साल की एलीना और साशा को पुलिस ने दुबई में गिरफ्तार किया है। एलीना और साशा को पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात तो ये हैं कि दोनों ही बहनें खुद लॉ फर्म में काम करती है। एलीना पेशे से वकील है बावजूद इसके दोनों ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी की जमकर पीटाई कर दी। दोनों ने नशे में धुत होकर दुबई में महिला पुलिस को पीटा, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को 6 महीने जेल की सजा सुनाई।
महिला पुलिसकर्मी पर किया हमला
यूएई के एक स्थानीय अखबार के मुताबिक एलिना और साशा लदंन में रहते हुए एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी है। बाद में उन्होंने दुबई का रूख किया और यहां एक लॉ फर्म के साथ जुड़कर वकालत करने लगी। अखबार के मुताबिक दोनों ब्रिटेन की निवासी है और साल 2007 में दुबई शिफ्ट हुई थी।
नशे में किया हंगामा
घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब एलीना पार्कर होटल में शराब के नशे में मंहागा किया और कांच के ग्लास से अपना हाथ काट लिया। फौरन उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों ने अस्पताल का बिल तक नहीं चुकाया। हालांकि अस्पताल ने दोनों पर कोई चार्ज नहीं लगाया, लेकिन चुकी दोनों महिलाओं ने नशे में हंगामा किया इसलिए पुलिस ने दोनों पर चार्ज लगाया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाने लगी।
महिला पुलिस पर किया हमला
जैसे ही दोनों को हथकड़ी पहनाई गई दोनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दोनों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। उसे नाखूनों ने खरोंच लिया और उसका गला दबाने की कोशिश की। पुलिस ने कोर्ट के सामने दोनों पर मारपीट का आरोप लगाया। जिसकी वजह से दोनों को कोर्ट ने 6 महीने की सजा सुनाई। वहीं दोनों बहनों को कहना है कि उन्हें यूएई के कानून पर भरोसा है।