ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को भी कोरोना वायरस, आइसोलेट किए गए

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस, आइसोलेट किए गए

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको आइसोलेशन में रखा गया है और इलाज किया जा रहा है। कोरोना के कुछ लक्षण दिखने के बाद उनका टेस्ट किया गया था, रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की बात सामने आई। पीएम ऑफिस ने भी बोरिस के संक्रमित होने की पुष्टि कर दी है।

Recommended Video

      Britain के PM Boris Johnson Corona से संक्रमित, खुद को किया Isolate | वनइंडिया हिंदी
      vfgbhnjmk

      दो दी दिन पहले ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। बुधवार को 71 साल के प्रिंस चार्ल्स टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। प्रिंस चार्ल्स को भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनको सबसे अलग रखा गया है और इलाज किया जा रहा है। ब्रिटेन में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार तक ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 11 हजार को पार कर गई है। वहीं 578 लोगों की मौत अब तक हुई है। पिछले 24 घंटे में 100 से ज्यादा मौत ब्रिटेन में इस वायरस से हो चुकी हैं।

      कोरोना वायरस से दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख 33 हजार हो गई है। अब तक दुनिया में 24 हजार लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो चुकी है। कई देशों में कोरोना बुरी तरह से कहर बरपा रहा है। फ्रांस, अमेरिका, ईरान में लगातार मौतें हो रही हैं। स्पेन में गुरुवार को 718 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई।

      भारत में शुक्रवार तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के कुल 724 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 640 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 66 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 18 लोगों की अब तक कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+