साहित्य में ब्रिटिश उपन्यासकार काजूओ इशिगुरो को मिला नोबेल पुरस्कार
Recommended Video
नई दिल्लीः ब्रिटिश उपन्यासकार काजूओ इशिगुरो को साहित्य में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। 63 साल के काजूओ को in novels of great emotional force के लिए पुरस्कार मिला है। पिछले साल ये पुरस्कार अमेरिका के संगीतकार बोब डयान को मिला था। नोबेल पुरस्कार विजेता काजूओ का जन्म 8 नवंबर 1954 को जापान के नागासाकी शहर में हुआ था। साल 1986 में उनकी शादी लोर्ना से हुई थी। इनका एक बच्चा भी है। काजूओ को नोबेल के पहले कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
बता दें, इससे पहले अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को नोबेल मिला था इन तीनों के नाम - जैफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश तथा माइकल डब्ल्यू यंग हैं। इनके बारे में नोबेल असेम्बली ने कहा है, ' इन वैज्ञानिकरों की खोजों में इस बात की व्याख्या की गई है कि पौधे, जानवर और इंसान किस प्रकार अपनी आंतरिक जैविक घड़ी के अनुरूप खुद को ढालते हैं ताकि वे धरती की परिक्रमा के अनुसार अपने को ढाल सकें। '