HIV का इलाज होगा संभव, कामियाबी की कगार पर वैज्ञानिक

नई दिल्ली। एड्स यानी एचआईवी लाइलाज बीमारी है। इससे पीड़ित व्यक्ति की मौत निश्चित मानी जाती है, लेकिन आज जो जानकारी हम आपको दे रहे हैं, उसे पढ़ने के बाद आप अपनी इस सोच को बदल लेंगे। दरअसल एचआईवी का इलाज जल्द संभव हो सकता है। वैज्ञानिकों ने इस का इलाज का तरीका खोज निकाला है।

aids

संभव होगा HIV का इलाज

द संडे टाइम्स की खबर के मुताबिक ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एचआईवी का इलाज खोजने में बहुत हद तक सफलता प्राप्त कर ली है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अगर इलाज का नया परीक्षण सफल हो गया तो जल्द ही ब्रिटिश वैज्ञानिक एचआईवी के इलाज की पुष्टि कर देंगे।

ब्रिटेन के वैज्ञानिक रचेंगे इतिहास

वैज्ञानिक अपने प्रोसेस से एचआईवी से संक्रमित एक ब्रिटिश व्यक्ति का इलाज कर रहे हैं, अगर वैज्ञानिकों की नई थैरेपी कामियाब रही तो ये व्यक्ति एचआईवी से मुक्त होने वाला दुनिया का पहला इंसान बनकर इतिहास रच देगा। आपको बता दें कि ब्रिटेन के पांच प्रमुख विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एचआईवी का इलाज खोजने में लगातार रिसर्च कर रहे हैं। आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, कैंब्रिज, इंपीरियल कालेज लंदन, यूनीवर्सिटी कॉलेज लंदन और किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक और डाक्टर्स इस का इलाज खोजने में जुटे हुए हैं।

जल्द हो सकता है ऐलान

अगर इनके इलाज का ये परीक्षण सफल हो गया तो दुनिया को इस असाध्य बीमारी से न केवल आजादी मिलेगी बल्कि इसके इलाज में खर्च होने वाले लाखों-लाख की दवाई को खर्च भी कम हो जाएगा। इस रिपोर्ट के आने के बाद लोगों को उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में बड़ी खुशखबरी मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+