ड्रोन विमानों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा हाइवे बना रहा यह देश, 2024 में बनकर हो जाएगा तैयार

लंदन, 19 जुलाईः पूरी दुनिया में ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। चाहे किसी को जल्द से जल्द दवा भेजनी हो या किसी टाइम पर खाना पहुंचाना हो अब कंपनियां इसका उपयोग करने लगी हैं। इसके अलावा भी अब कई अन्य आवश्यक सेवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। आने वाले समय में इसकी बढ़ती महत्ता को देखते हुए ब्रिटेन में सरकार ने ड्रोनों के लिए सुपर हाइवे निर्माण को मंजूरी दे दी है।

2024 तक बनकर हो जाएगा तैयार

2024 तक बनकर हो जाएगा तैयार

यूके सरकार ने सोमवार को दक्षिण-पूर्व में मिडलैंड्स में फैले एक ओटोमेटेड ड्रोन "सुपरहाइवे" के निर्माण के लिए हरी झंडी दिखा दी है। यह ड्रोन सुपरहाइवे 165 मील यूएवी कॉरिडोर अपनी तरह का सबसे लंबा हाइवे होगा। ब्रिटेन का यह ड्रीम प्रोजेक्ट 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। ब्रिटेन की मंत्री क्वासी क्वारटेंग ने सोमवार को इसका खुलासा किया। ड्रोन सुपरहाइवे प्रयास का उद्देश्य ड्रोनों के लिए विशेष गलियारा बनाना है जिसकी स्वचालित तकनीक दुर्घटना के जोखिम को दूर करें। 2024 तक ड्रोन सुपर हाइवे के पूरी तरह तैयार होने के बाद यह स्काईवे रीडिंग, ऑक्सफोर्ड, मिल्टन कीन्स, कैम्ब्रिज, कोवेंट्री और रग्बी के ऊपर के हवाई क्षेत्रों को जोड़ेगा।

263 किमी की होगी लंबाई

263 किमी की होगी लंबाई

क्वासी क्वारटेंग ने कहा कि यह प्रोजेक्ट एयरोस्पेस सेक्टर को दिए गए 27 करोड़ 30 लाख पाउंड के फंडिंग का हिस्सा है। यह 263 किलोमीटर लंबा स्काईवे प्रोजेक्ट कई शहरों और कस्बों को आपस में जोड़ेगा। ड्रोन सुपरहाइवे बनाने का स्काईवे प्रस्ताव शुरू में पिछले मार्च में यूके के बिना ट्रैफिक मैनेजमेंट विशेषज्ञ, एल्टीट्यूड एंजेल की अध्यक्षता में एक कंसोर्टियम द्वारा पेश किया गया था। यह दूरसंचार कंपनी बीटी से जुड़ा है, जो अपने मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, और कई अन्य स्टार्टअप जिनकी गतिविधियां भविष्य के यूएवी परिवहन क्षेत्र का समर्थन कर सकती हैं।

भविष्य के लिए बहुत उपयोगी ड्रोन

भविष्य के लिए बहुत उपयोगी ड्रोन

बीटी के ड्रोन निदेशक, डेव पंकहर्स्ट ने कहा कि यूके के ड्रोन सुपरहाइवे के निर्माण से कॉरिडोर के साथ कस्बों और शहरों में व्यवसायों, सार्वजनिक सेवाओं और अन्य उपयोगकर्ताओं को स्वचालित यूएवी सेवाओं का उपयोग शुरू करने और वर्तमान में अकल्पनीय तरीकों से लाभ उठाने की अनुमति मिलेगी। डेव पंकहर्स्ट ने कहा कि ड्रोन की सामाजिक और आर्थिक क्षमता बेहद अधिक है। अगर इन अवसरों का इस्तेमाल करना है तो हमें पूरी तरह से सुरक्षित और जिम्मेदार तरीका अपनाना होगा।

20 लाख पाउंड आएगा खर्च

20 लाख पाउंड आएगा खर्च

पंकहर्स्ट ने कहा कि कि स्‍काईवे अपने ट्रायल को तेज कर रहा है जो पूरे ब्रिटेन में अंजाम दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि ड्रोन तकनीक पिछले कुछ समय से मौजूद है। यह स्‍काईवे रिड‍िंग, ऑक्‍सफर्ड, मिल्‍टन केयनेस, कैंब्रिज, कोवेंट्री और रग्‍बी शहरों को साल 2024 के मध्‍य तक कनेक्‍ट करेगा। इस पर एक करोड़ 20 लाख पाउंड धन खर्च किया जाएगा। इन प्रॉजेक्‍ट में यह भी शामिल किया जाएगा कि ड्रोन विमानों की मदद से नियमित तौर पर डाक और दवाएं मुहैया कराई जाएं।

साढ़े छह लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद

साढ़े छह लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद

ड्रोन हाइवे का इस्‍तेमाल स्‍कॉटलैंड में दवाओं की आपूर्ति के लिए भी किया जाएगा। इससे कैंसर के मरीजों का इलाज उनके अपने इलाके में ही हो सकेगा। ट्रांसपोर्ट मंत्री रॉबर्ट कोर्ट्स ने कहा, 'हमारे सिस्‍टम में ड्रोन को शामिल करने से हमारे समुदायों को जोड़ा सकेगा। इससे उन इलाकों में इलाज किया जा सकेगा जो बहुत दूर दराज के हैं और वहां स्‍वास्‍थ्‍य दल नहीं पहुंच पाते हैं। यूके को उम्‍मीद है कि ड्रोन तकनीक के विकास में साल 2030 तक 650,00 नौकरियां निकलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+