ब्रिटेन में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, एक दिन में रिकॉर्ड 43423 नए केस, 7 दिन में 148 की मौत
लंदन, 16 अक्टूबर। ब्रिटेन में कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले एक बार फिर से आने शुरू हो गए हैं। ब्रिटेन में शनिवार को कोरोना के 4342 3 नए मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकडों के अनुसार 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच कोरोना के मामलों में 12.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दैनिक आंकड़ों पर नजर डालें तो 28 दिन के भीतर 148 लोगों की कोरोना से जान चली गई है। 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर की तुलना में 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच कोरोना से लोगों की मौत में 5.4 फीसदी का इजाफा हुआ है।
Recommended Video

पिछले चार दिनों से ब्रिटेन में कोरोना के 40 हजार से अधिक नए मामले हर रोज सामने आ रहे हैं, जिसने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया हैा। देश में कोरोना के अभी तक 8404469 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक ब्रिटेन में कोरोना से 138527 लोगों की मौत हो चुकी है। अहम बात है कि अभी भी ब्रिटेन में कोरोना के 7086 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने बताया कि कोरोना के अधिकतर मामले दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में सामने आए हैं। गौर करने वाली बात है कि 12 साल से अधिक उम्र के 85 फीसदी लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुी है जबकि 78 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications