TikTok Ban: भारत, US, कनाडा, ताइवान, बेल्जियम और डेनमार्क के बाद अब UK में भी टिकटॉक बैन

ब्रिटेन कैबिनेट कार्यालय मंत्री ओलिवर डाउडेन ने संसद में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर बैन की घोषणा की। डाउडेन ने सांसदों से कहा कि इस तरह के जोखिम वाले एप से सरकारी डाटा और सूचनाओं को खतरा है।

Britain Tik Tok Ban

Image: Oneindia

bans TikTok from government phones: भारत, अमेरिका, कनाडा, ताइवान, बेल्जियम और डेनमार्क के बाद अब ब्रिटेन ने भी गुरुवार को शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok पर बैन लगा दिया है। ब्रिटिश सरकार ने सरकारी फोन में सुरक्षा के आधार पर चीनी ऐप टिकटॉक का इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की घोषणा की है। अब से ब्रिटेन में सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक का उपयोग नहीं किया जा सकता है। सरकार के इस फैसले के बाद टिकटॉक के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी यूके सरकार के फैसले से निराश है।

सुरक्षा के लिए बताया खतरनाक

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन ने चीन के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया वीडियो एप को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है और सरकारी डिवाइस में इसे प्रतिबंधित किया गया है। ब्रिटेन कैबिनेट कार्यालय मंत्री ओलिवर डाउडेन ने संसद में कहा कि टिकटॉक पर तुरंत प्रभाव से बैन लगा दिया गया है। डाउडेन ने सांसदों से कहा कि इस तरह के जोखिम वाले एप से सरकारी डाटा और सूचनाओं को खतरा है।

निजी उपकरणों पर लागू नहीं होगा प्रतिबंध

डाउडेन ने कहा कि यह ऐप उपयोगकर्ताओं के संपर्क और रहने की जगह सहित बड़ी मात्रा में डेटा एकत्र करता है। सरकारी उपकरणों पर यह डेटा संवेदनशील हो सकता है। डाउडेन ने संसद में कहा कि यह कदम साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की सलाह पर उठाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि ये प्रतिबंध सरकारी कर्मचारियों के निजी उपकरणों पर लागू नहीं होगा। डाउडेन ने कहा कि जल्द ही थर्ड पार्टी एप के मैनेजमेंट पर सरकार की नीति को मजबूत किया जाएगा।

टिकटॉक से अमेरिका में रखी शर्त

आपको बता दें कि व्हाइट हाउस ने सोमवार को संघीय एजेंसियों को सरकारी उपकरणों से 30 दिन के भीतर ऐप को हटाने का निर्देश दे रखा है। हालांकि यह प्रतिबंध केवल सरकारी उपकरणों पर लागू है। हालांकि आधे से अधिक अमेरिकी राज्यों में ये प्रतिबंध पहले से लागू है। इस बीच टिकटॉक के प्रवक्ता ब्रुक ओबेरवेटर ने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार ने कहा है कि चीन के उसके मालिक इस कंपनी में अपने शेयर बेच दें, नहीं तो अमेरिका में उस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। अमेरिका लंबे समय से ये आरोप लगाता रहा है कि टिकटॉक अमेरिकी उपभोक्ताओं के आंकड़े चीन की सरकार के साथ साझा करती है।

भारत सहित इन देशों ने लगाया बैन

भारत ने 2020 में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद पाकिस्तान में भी टिकटॉक पर कम से कम चार बार प्रतिबंध लग चुका है। हालांकि चीनी सरकार के दबाव में इसे बार-बार हटा लिया जा रहा है। बेल्जियम ने पिछले सप्ताह कम से कम 6 महीने के टिकटॉक पर बैन लगा दिया है। 6 मार्च को डेनमार्क ने भी टिकॉक पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इसके बाद कनाडा सरकार बीते महीने शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ऐप टिकटॉक को बैन कर दिया।

बीते साल दिसंबर में एफबीआई की चेतावनी के बाद ताइवान ने भी टिकटॉक पर बैन लगा। इसके अलावा यूरोपीय संसद, यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संघ परिषद, तीन शीर्ष यूरोपीय संघ निकायों ने कर्मचारियों के उपकरणों पर टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है। अफगानिस्तान ने भी किशोरों के बिगड़ने की आशंका की वजह से इस पर पहले ही बैन लगा रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+