रूसी हमले में ब्राजीलियन मॉडल की मौत, एक खतरनाक स्नाइपर जिसने ISIS आतंकियों को छुड़ा दिए थे छक्के
बंकर के अंदर थालिटा अपनी यूनिट से अलग हो गईं और बाहर नहीं निकल पाई। इस वजह से ही दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गई।
कीव, 7 जुलाई: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भयंकर युद्ध (Russia-ukraine War) में ब्राजील की मॉडल की मारे जाने की खबर है। Daily Beast की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 39 साल की ब्राजीलियन मॉडल थालिटा डो वाले (Thalito do Valle ) की मौत बंकर में आग लगने की वजह से हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थालिटा के परिवार की तरफ से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है। उनके परिवार की मानें तो दम घुटने की वजह से उनकी जान चली गई है।

जंग में ब्राजील की मॉडल की मौत
आपको बता दें कि 24 फरवरी में रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुई थी। पांच महीने में भी जंग का कोई नतीजा नहीं निकला है। थालिटा ने इससे पहले इराक में आईएसआईएस के खिलाफ भी मोर्चा संभाला था। यूक्रेन के साथ जंग में वो एक स्नाइपर के तौर पर मोर्चे पर डटी हुई थीं।

दुश्मनों के लिए काल थी थालिटा
द बीस्ट ने कहा कि 39 वर्षीय स्नाइपर ने यूक्रेन में लड़ाई में शामिल होने से पहले इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। थालिटा की मौत की खबरों ने उनके परिवार को तोड़ दिया है। उनका परिवार इस समय सदमे में है।

दुश्मनों से घिर गई थी ब्राजील की मॉडल
थालिटा के बंकर में आग लग गई थी और वो बंकर में फंस गई थीं। रूस की तरफ से हुई रॉकेट स्ट्राइक की वजह से बंकर में आग लग गई थी। रूस ने 30 जून को खारकीव में रॉकेट अटैक किया था। इसी हफ्ते उनकी मौत की जानकारी मिली है।

यूनिट से अलग हो गईं और थालिटा
बंकर के अंदर वो अपनी यूनिट से अलग हो गईं और बाहर नहीं निकल पाई। इस वजह से ही दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गई। उनके साथी डगलस बुर्गियो जिनकी उम्र 39 साल थी, वो भी इस युद्ध में लड़ रहे थे और उनकी भी इस रॉकेट अटैक में जान चली गई है। बुर्गियो ने अपनी दोस्त को बचाने में जान गंवा दी।

थालिटा, साउथ ब्राजील की रहने वाली थीं
थालिटा, साउथ ब्राजील की रहने वाली थीं लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी के 30 साल राजधानी साओ पाउलो में बिताए थे। मॉडलिंग के करियर के बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वो उस चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी जो जानवरों को बचाने का काम करती थी। इस बीच, रूसी सेना डोनेट्स्क क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए यूक्रेनी सेना के साथ भारी लड़ाई कर रही है। बता दें कि, मॉस्को ने पड़ोसी प्रांत लुहान्स्क में जीत हासिल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications