ब्राजील में वेश्याओं ने खुद को बताया फ्रंटलाइन वर्कर्स, वैक्सीन के लिए एक हफ्ते से हड़ताल और प्रदर्शन
ब्राजील में वेश्याओं ने कोरोना वैक्सीन के लिए हड़ताल कर दिया है। वेश्याओं का कहना है कि सरकार उन्हें फ्रंट लाइन वर्कर की सूचि में शामिल करे।
ब्रासीलिया: ब्राजील में कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है और स्थिति ये है कि हर दिन ब्राजील में अब 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो रही है। लेकिन, ब्राजील सरकार की लापरवाही का आलय ये है कि देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी कम है। ऐसे में ब्राजील की जनता जल्द से जल्द वैक्सीन लेने के लिए सरकार से अपील कर रही है वो कई लोग वैक्सीन के लिए सरकार से काफी गुस्से में हैं। हर कोई वैक्सीन लेकर खुद को सुरक्षित करना चाहता है। ऐसे में ब्राजील की वेश्याओं ने वैक्सीन के लिए हड़ताल कर दिया है।

वैक्सीन के लिए वेश्याओं की हड़ताल
ब्राजील के दक्षिणपूर्व मे स्थित है बेलो होरिजोंटे शहर। और यहां की वेश्याओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वेश्याओं ने कहा है कि सरकार उन्हें सबसे पहले वैक्सीन का डोज दे क्योंकि वो फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं और उन्होंने देश की अर्थव्यव्यथा में अपना बड़ा योगदान दिया है। ब्राजील के होरिजोंटे शहर की वेश्याएं पिछले एक हफ्ते से धरने पर बैठी हुई हैं और सरकार से मांग कर रही हैं कि उन्हें भी कोरोना वायरस वैक्सीन प्राथमिकता सूचि में मिल किया जाए। वेश्याओं का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से इनके धंधे पर काफी ज्यादा असर पड़ा है।

खुद को बताया फ्रंटलाइन वर्कर्स
ब्राजील की वेश्याओं का कहना है कि 'हम फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं और हमारी स्थिति खतरे में हैं। हम देश की अर्थव्यवस्था में काफी योगदान करते हैं, ऐसे में सरकार को सबसे पहले हमें वैक्सीन लगानी चाहिए। ब्राजील के मिनास गैरेस स्टेट की वेश्याओं के संघ की अध्यक्ष सीडा वीएरा कहती हैं कि कोरोना महामारी की वजह से होटल बंद हैं जिसकी वजह से शहर की हजारों वेश्याओं को किराए के कमरे लेने पड़े। वहीं, सैकड़ों की तादाद में वेश्याओं को अपने ग्राहक के इंतजार में सड़कों तक आना पड़ा है। विएरा में बंद पड़े होटलों के आगे कई वेश्याओं ने एक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इन होटलों में ये वेश्याएं अपना काम करती थीं। इनके हाथ में बड़े-बड़े बैनर्स थे जिनपर लिखा था कि 'सेक्स वर्कर्स भी सुरक्षित व्यवसायी है'। वहीं एक बैनर पर लिखा था 'सेक्स वर्कर्स भी प्रायोरिटी ग्रुप में हैं'।

‘हमारी जिंदगी खतरे में’
ब्राजील की सड़कों पर प्रदर्शन करने वाली सेक्स वर्कर्स का कहना है कि 'हम एक ऐसी महत्वपूर्ण समुदाय का हिस्सा हैं, जिन्हें अलग अलग लोगों से मिलना पड़ता है, जिसकी वजह से हमारी जिंदगी खतरे में हैं लिहाजा हमें वैक्सीन पहले देनी चाहिए'। ब्राजील में सेक्स वर्कर्स सबसे पहले वैक्सीन देने की मांग को लेकर हड़ताल कर रही हैं तो ब्राजील सरकार ने प्राथमिकता लिस्ट में हेल्थ वर्कर्स, टीचर्स, बुजुर्ग और उन नागरिकों को रखा है, जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। इन लोगों को ब्राजील में पहले चरण में वैक्सीन की डोज दी जा रही है। ब्राजील सरकार ने जून तक करीब साढ़े सात करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये प्रोसेस सितंबर तर चलेगा। क्योंकि, ब्राजील में वैक्सीन की कमी हो जाएगी।

ब्राजील में कोरोना वायरस
ब्राजील में कोरोना वायरस का दूसरे लहर खतरनाक स्तर पर है और हजारों आदमी की मौत हर दिन हो रही है। पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है और सिर्फ मार्च महीने में ब्राजील में 60 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस की वजह से अपनी जान गंवा दी थी। ब्राजील में अभी तक 3 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है और ब्राजील सिर्फ अमेरिका से पीछे है। आशंका जताई गई है कि अप्रैल महीने में ब्राजील में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications