नाइजीरिया के शॉपिंग मॉल में धमाका, 21 की मौत

nigeria
अबुजा। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के एक शॉपिंग मॉल में हुए धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रीय सूचना केन्द्र के को-ऑर्डिनेटर माइक ओमेरी ने जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे धमाका हुआ। हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और शॉपिंग मॉल के प्रवेश द्वार पर एक्सप्लोसिव डिवाइस लगा कर चले गए।

गौरतलब, आज नाइजीरिया और अर्जेटिना के बीच फीफा विश्वकप का मुकाबला भी होने वाला है। धमाका शाम चार बजे हुआ,जब मैच शुरु होने में एक घंटे का वक्त बाकि था। इसी वजह से मॉल के आस पास भाड़ी भीड़ थी। धमाके से वहां चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस प्रवक्ता ने घटना में मरे लोगों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक हमलावर को मौके पर ही सुरक्षाबलों ने नार गिराया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

फिलहाल, घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। मामले की जांच पड़ताल अभी जारी है।

गौरतलब है कि नाइजीरिया की राजधानी काफी समय से आतंकी संगठन बोको हरम के साए में जी रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+