पाकिस्तान के क्वेटा में ब्लास्ट, 17 मरे और कई घायल
क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा में शनिवार देर रात को बम ब्लास्ट से 17 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।यह धमाका उच्च सुरक्षा वाले इलाके में एफसी हॉस्टल के पास हुआ। आपको बता दें कि हमले के बाद शहर में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार इस धमाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया था लेकिन अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं लग पाया है और नहीं किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है। सभी घायलों को क्वेटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं, पुलिस ने मौके पर पंहुच कर घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications