हिजाब के विरोध में उतरी बॉलीवुड अभिनेत्री, एक-एक कर उतार दिए सारे कपड़े, शाहरुख-सलमान संग कर चुकी है काम

ईरान (Iran में शुरू हुआ हिजाब विरोधी आंदोलन(Hijab Controversy) सोशल मीडिया के जरिए से पूरी दुनिया में फैल चुका है। खास बात यह है कि महिलाएं इस आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं जिन्हें दुनियाभर से बड़ी-बड़ी हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। हिजाब को लेकर अब तक भारत से प्रियंका चोपड़ा और मंदाना करीमी ने अपना सशक्त विरोध दर्ज कराया है लेकिन इस बीच एक और बॉलीवुड अभिनेत्री एलनाज नोरौजी (Elnaaz Norouzi) इस विवाद में कूद पड़ी हैं। एलनाज ने इंस्टाग्राम पर हिजाब के समर्थन में कपड़े उतारने का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे लेकर हंगामा मच गया है।

Image- Instagram

इस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

इस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

हिजाब के खिलाफ प्रदर्शनों के समर्थन में एलनाज पहले भी आवाज उठा चुकी हैं। इस बार तो ईरानी अभिनेत्री ने विरोध करने का अनोखा तरीका अपना लिया है। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में ईरानी अभिनेत्री एलनाज को अपना हिजाब और बुर्का पहनने के बाद इसे उतारते हुए देखा जा सकता है। बुर्का उतारने के बाद वह एक-एक कर सारे कपड़े उतार देती हैं।

महिला को चुनने का हो अधिकार

महिला को चुनने का हो अधिकार

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के कैप्शन में एलनाज ने लिखा, 'हर औरत, दुनिया में कहीं भी, इस बात की परवाह किए बगैर कि वह कहां से है, उसे यह अधिकार होना चाहिए कि वह जो चाहे, जब चाहे और जहां चाहे पहन सके। किसी भी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे जज करे या उसे दूसरे कपड़े पहनने के लिए कहे।'

हर महिला के पास हो फैसला लेने की ताकत

हर महिला के पास हो फैसला लेने की ताकत

एलनाज नोरोजी ने लिखा, 'हर किसी का अपना अलग नजरिया और मान्यताएं होती हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। लोकतंत्र का सही मायने में अर्थ होता है फैसला लेने की शक्ति। हर स्त्री के पास अपने शरीर के बारे में फैसला लेने की ताकत होनी चाहिए। इस वीडियो के जरिए मैं नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही हूं, बल्कि मैं 'अपनी पसंद की स्वतंत्रता' का समर्थन कर रही हूं।'

ईरान से ताल्लुक रखती हैं एलनाज नोरौजी

ईरान से ताल्लुक रखती हैं एलनाज नोरौजी

एलनाज नोरौजी का संबंध ईरान से है। वह अभिनेत्री और मॉडलिंग करती हैं। एलनाज का जन्म ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ, लेकिन वह 8 साल की उम्र में जर्मनी चली गईं थीं। एलनाज ने 14 साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू कर दिया था। काम की तलाश में एलनाज मुबंई पहुंची और यहां पर कई विज्ञापनों में शाहरुख, सलमान और अजय देवगन संग काम भी किया। हालांकि एलनाज को पहचान नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म सेक्रेड गेम्स से मिली। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे।

ईरान में मोरल पुलिसिंग का शिकार हो चुकी हैं नौरोजी

ईरान में मोरल पुलिसिंग का शिकार हो चुकी हैं नौरोजी

एलनाज नौरोजी भी ईरान की मोरल पुलिस की बर्बरता का शिकार हो चुकी हैं। एलनाज जब ईरान में रहती थीं, तो वो भी पुलिस के शिकंजे में फंसने से बाल-बाल बची थीं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुआ एक डरावना हादसा भी शेयर किया था। एलनाज ने कहा कि महसा अमिनी के साथ जो हुआ वो उनके साथ भी हो सकता था। कुछ साल पहले वह ईरान में अपने चचेरे भाई के साथ बाहर थी, तभी अचानक एक महिला ने एलनाज के सामने आकर उनसे पूछा कि ये क्या है?

टाइट पैंट पहनने के कारण पकड़ा

टाइट पैंट पहनने के कारण पकड़ा

एलनाज ने बताया, " मुझे समझ नहीं आया था कि वो किस बारे में बात कर रही है फिर उसने मुझसे दोबारा पूछा- ये क्या है? दरअसल वहां की मोरल पुलिस गश्त-ए-इरशाद ने मुझे इसलिए पकड़ लिया था, क्योंकि मेरी पैंट टाइट थी। पैंट टाइट होने की वजह से मेरे टखने नजर आ रह रहे थे। सिर्फ इस वजह से मुझे वैन में बैठाकर 'री-एजुकेशन' सेंटर ले जाया गया। ये वही जगह है, जहां महसा अमिनी को ले जाया गया था। मुझे तब तक उस जगह पर रखा, जब तक कोई मेरे लिए वहां ढीले-ढाले ढंग के कपड़े लेकर नहीं आया।

ईरान में कोई भी लड़की नहीं रह सकती

ईरान में कोई भी लड़की नहीं रह सकती

एक्ट्रेस ने ईरान की पोल खोलते हुए आगे बताया कि जब वह वहां पहुंची तो उन्होंने उनका फोन और पासपोर्ट दोनों ले लिया था। एलनाज के कहा कि ईरान की मोरल पुलिस जिस तरह से डराते हैं और जो बर्ताव करते हैं, इन सब चीजों के साथ ईरान में कोई नहीं रह सकता है, क्योंकि वो लोग अजीबोगरीब चीजों के लिए पकड़कर ले जाते हैं। वे महिलाओं के नेल के कलर, कपड़े, हिजाब किसी भी चीज के लिए पकड़कर ले जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+