पृथ्वी पर 'खाली हाथ' लौट रहा Boeing Starliner, सुनीता विलिम्स, बुच विल्मोर की वापसी कब?

स्पेस एक्स के ड्रैगन मिशन (SpaceX Dragon Mission) पर गए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के धरती पर वापसी में और देरी की संभावना है। बोइंग का स्टारलाइनर की असफलता ने एक फिर अंतरिक्ष एजेंसी नासा को सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान शनिवार को धरती पर लैंड करने वाला है। नासा के एक बयान के मुताबिक ये स्पेसक्राफ्ट शुक्रवार को ही स्पेस स्टेशन से अलग हो रहा है। विलियम्स और विल्मोर की वापसी की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है। हालांकि स्पेस एजेंसी नासा ने दावा किया है किया है कि स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के जरिए नासा फरवरी 2025 तक दोनों एस्ट्रोनॉट्स को धरती पर लाने के प्लान पर कर रही है।

सुनीता विलियम्स बुच विल्मोर के बिना ही स्पेसक्राफ्ट स्टारलाइनर अमेरिका के न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में उतारा जाएगा। नासा ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया गया। जिसमें स्पेस एजेंसी ने कहा, "मौसम की स्थिति अनुकूल होने पर घर की यात्रा शुरू करने के लिए स्टारलाइनर शुक्रवार, 6 सितंबर को लगभग 6:04 बजे ईडीटी पर अंतरिक्ष स्टेशन से स्वतंत्र रूप से बाहर निकलने वाला है। नासा और बोइंग के लैंडिंग और उड़ान परीक्षण का निष्कर्षों के आधार लगभग 12:03 बजे, शनिवार, 7 सितंबर को स्पेसक्राफ्ट के धरती पर उतरने की उम्मीद है।

Boeing Starliner returning to Earth

क्यों खाली हाथ लौट रहा बोइंग स्टारलाइनर?
स्टारलाइन की वापसी को लेकर स्पेस एजेंसी ने आगे कहा कि बुच विल्मोर और सुनी विलियम्स ने स्टारलाइनर को कार्गो के साथ पैक करने और वापसी के लिए इसके केबिन को कॉन्फिगर करने का काम पूरा कर लिया था। लेकिन जैसे ही स्टारलाइनर स्पेस स्टेशन के करीब पहुंचते ही नासा और बोइंग ने हीलियम लीक होने का अपडेट मिला। हीलीयम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में लंबे समय के लिए रुकना पड़ा।

नासा ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स से मदद लेने का फैसला किया है। नियमित अंतरिक्ष यात्री रोटेशन मिशन के तहत अगले महीने स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष में जाएगा। यहां आठ महीने बिताने के बाद अगले साल फरवरी में लौटेगा।

2025 में नासा एस्ट्रोनॉट्स को उतारने का बनाया प्लान
विल्मोर और विलियम्स अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बने रहेंगे। यूएस स्पेस एजेंसी नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के लिए नियुक्त दो अन्य चालक दल के सदस्यों के साथ स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर फरवरी 2025 में घर लौट आएंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+