केन्या में बड़ा विमान हादसा, 157 लोगों की मौत
नई दिल्ली। केन्या के नैरोबी जा रही इथोपिया एयरलाइंस का विमान आज सुबह क्रैश हो गया है। प्रधानमंत्री एबी अहमद के कार्यालय से खुद इस बारे में जानकारी साझा करते हुए अपनी सांत्वना जाहिर की है। विमान में कुल 157 लोग सवार थे, जिसमे 149 यात्री थे और 9 क्रू मेंबर सवार थे।यह विमान बोइंग 737 है जोकि केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा था। लेकिन अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने से पहले ही यह क्रैश कर गया। आज सुबह एडिस अबाबा की ओर जा रही फ्लाइट्स या तो विलंब से थीं या फिर आज रद्द कर दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार इथोपिया एयरलाइंस के बोइंग 737-800MAX ने आज सुबह स्थानीय समय के अनुसार 8.38 बजे उड़ान भरी थी। विमान का एडिस अबाबा में 8.44 बजे संपर्क टूट गया। जिसके बाद विमान को तलाशने और राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। माना जा रहा है कि विमान में कुल 149 यात्रा सवार थे, जिमसे 8 क्रू मेंबर भी विमान में सवार थे। रॉयटर्स के मुताबिक विमान में सवार एक भी यात्री नहीं बचा और इन सभी लोगों की क्रैश में दर्दनाक मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें- वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से भारत की आधी से ज्यादा आबादी पर संकट