Bleeding Eye Virus: रवांडा में 'ब्लीडिंग आई' वायरस ने मचाया तांडव, 15 लोगों की मौत, अलर्ट जारी
Bleeding Eye Virus: अब तक कुल 17 देशों की बीच ट्रेवेल हिस्ट्री वाले लोगों में एमपॉक्स और ओरोपोच फीवर का संक्रमण पाया गया है। इस वायरस को 'ब्लीडिंग आई' वायरस कहा जाता है। इसी वायरस संक्रमण के चलते रवांडा में 15 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां जानलेवा वायरस से अब तक सैकड़ों लोग संक्रमित हो चुकी हैं।
रवांडा में ब्लीडिंग आई वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने अक्टूबर महीने में ही अलर्ट जारी किया था, जिसमें बचाव की सलाह दी गई थी। इस दौरान रवांडा में ब्लीडिंग आई वायरस से संक्रमित रोगियों को क्वारंटीन करने, उनकी ट्रेवेल हिस्ट्री को पता लगाने जैसे कई अहम कदम उठाए गए था। इसके बावजूद संक्रमण अब तक नियंत्रण में नहीं आया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक,रवांडा में यात्रा करने वाले विदेशी यात्रियों में 17 देशों के यात्रियों में ब्लीडिंग आई वायरस का संक्रमण पाया गया है। वायरस संक्रमण को लेकर यात्रियों के लिए जारी की गई चेतावनी में कहा गया है कि संक्रमण को रोकने लिए निर्देशों का पालन जरूरी है।स
क्या है मारबर्ग यानी'ब्लीडिंग आइज' वायरस?
मारबर्ग वायरस एक गंभीर बीमारी है जो वायरल रक्तस्रावी बुखार का कारण बनती है, कभी-कभी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है और रक्तस्राव का कारण बनती है। यह वायरस इबोला फेमिली का है, जो कि चमगादड़ में पाया जाता है। वायरस संक्रमित व्यक्ति के रक्त, लार या मूत्र जैसे शारीरिक तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से मनुष्यों में फैलता है।
क्या हैं लक्षण?
ब्लीडिंग आइज वायरस से संक्रमित मरीज को तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और दस्त का अनुभव हो सकता है। गंभीर मामलों में, यह आंतरिक रक्तस्राव, अंग विफलता और सदमे का कारण बन सकता है, जिसके परिणामस्वरूप अक्सर मृत्यु हो सकती है। 'ब्लीडिंग आई' वायरस के लक्षण इबोला के समान हैं, जैसे बुखार, ठंड लगना, गंभीर सिरदर्द, खांसी, मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द, गले में खराश और दाने।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, गंभीर मामलों में, मरीज़ों को पेट या सीने में दर्द, उल्टी, दस्त, चक्कर आना, अनपेक्षित वजन कम होना, खूनी मल या उल्टी, नाक, आंख, मुंह या योनि से रक्तस्राव और भ्रम भी महसूस हो सकता है। इस वायरस से संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर 24% से 88% तक है।












Click it and Unblock the Notifications