कनाडा के ओंटारियो में भारतीय रेस्टोंरेंट में ब्लास्ट के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक्टिव
कनाडा के टोरंटो में स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट में गुरुवार रात ब्लास्ट की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में करीब 18 लोग घायल हो गए हैं और ये लोग इस रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए आए थे। ब्लास्ट गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुआ है और इस रेस्टोंरट का नाम बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट है।
टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट में गुरुवार रात ब्लास्ट की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में करीब 18 लोग घायल हो गए हैं और ये लोग इस रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए आए थे। ब्लास्ट गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुआ है और इस रेस्टोंरट का नाम बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट है। यह रेस्टोरेंट मिसिस्सागुआ, ओंटारियो में है। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी इस ब्लास्ट के बाद एक्टिव हैं और लगातार जानकारी हासिल करने में लगी हुई हैं।
सुषमा ने जारी किए इमरजेंसी नंबर
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस ब्लास्ट के बारे में पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'कनाडा के ओंटारियो में एक ब्लास्ट हुआ है। मैं लगातार टोरंटो में भारतीस काउंसल जनरल के संपर्क में हैं और साथ ही भारतीय हाई कमिश्नर से भी संर्क बनाए हैं।' इसके साथ ही उन्होंने दो इमरजेंसी नंबर भी जारी किए जो कि इस तरह से है। +1-647-668-4108। ब्लास्ट की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन कहा जा रहा है कि गैस लीक की वजह से यह ब्लास्ट हुआ है। कुछ लोग इसे सिर्फ एक दुर्घटना करार दे रहे हैं। ओंटारियो टोरंटो के दक्षिण में स्थित एक शहर है। मिसिस्सागुआ, लेक ओंटारियो पर स्थित है और इस शहर की आबादी 700,000 है और यहां अप्रवासियों की तादाद सबसे ज्यादा है। यह कनाडा की छठवीं ऐसी सिटी है जहां पर जनसंख्या सबसे ज्यादा है।
स्वाट टीम मौके पर
एक लोकल एंबुलेंस सर्विस पील पैरामेडिक्स की ओर से कहा गया है कि 'एक ब्लास्ट के बाद इसे मिसिस्सागुआ में बहुत सारे मरीज देखने को मिले हैं।' तीन लोग ब्लास्ट की वजह से गंभीर रूप से घायल हैं तो बाकी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस की स्वाट टीम को ब्लास्ट के बाद बुला लिया गया है। यह रेस्टोरेंट एक शहर के बिजी प्लाजा में है जहां पर सैंकड़ों की तादाद में रोजाना लोग आते हैं। यह ब्लास्ट कनाडा में हुई उस घटना के ठीक एक माह बाद हुआ है जिसमें एक वैन ड्राइवर ने फुटपाथ पर चढ़ रहे लोगों पर वैन चढ़ा दी थी। यह घटना टोरंटो में हुई थी। उस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी तो करीब 14 लोग घायल हो गए थे। इस हमले को एलके मिनाससियान नामक शख्स ने अंजाम दिया था। वह घटना कनाडा की सबसे खतरनाक घटनाओं में से एक मानी गई थी।