चीन की राजधानी बीजिंग में अमेरिकी दूतावास के पास ब्लास्ट, कोई नुकसान नहीं, जांच जारी
बीजिंग। गुरुवार को चीन की राजधानी बीजिंग में अमेरिकी दूतावास के करीब एक कम तीव्रता वाला ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ है, वहीं से कुछ ही दूरी पर भारतीय दूतावास भी है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय दूतावास के सभी अधिकारी सुरक्षित हैं। फिलहाल ब्लास्ट क्यों हुआ इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।













Click it and Unblock the Notifications