चीन में धमाका, 1 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

बीजिंग- चीन में रविवार की सुबह एक भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में कई इमारतें धवस्त हो गई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है तो कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। कई चीनी मीडिया संस्थानों का कहना है कि धमाका सिलेंडर फटने की वजह से हुआ है तो वहीं कई मीडिया चैनल कुछ अलग ही कहानी बता रहे हैं।

blast hits Chinese port city of Ningbo two died

धमाके के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो को देखर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना भयानक रहा होगा, एक फोटो में धमाके के बाद निकले हुए धुंए को देखा जा सकता है। बता दें, इसी जगह पर दो साल पहले आंतकवादी हमला हुआ था जिसमें 173 लोगों की जान गई थी।

एक चीनी वेबसाइट के हवाले से लिखा गया है कि कई इमारतें अवैध रूप से बनाई गई थी, इन्हें गिराने के आदेश दिए जा चुके थे, साथ ही वहां रहने वाले लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी थी।

चीन के नेशनल रेडियो ने कहा है कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कितने लोग घायल हुए और कितने लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- मथुरा: विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट, भाजपा प्रत्याशी की दबंगई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+