अंतरिक्ष में रहस्यमयी घटना, ब्लैक होल ने विशाल तारे के किए कई टुकड़े, फिर एक-एक कर निगला
अंतरिक्ष अपने आप में बहुत से राज समेटे हुए है। हाल ही में वैज्ञानिकों को दूर ब्रह्माण्ड में एक रहस्यमयी घटना होते दिखी, जहां एक ब्लैक होल सूर्य जैसे तारे को निगल रहा। इस पर ज्यादा अध्ययन के लिए वैज्ञानिक डेटा इकट्ठा कर रहे हैं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक ये घटना 500 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर हो रही। वहां पर एक ब्लैक होल सक्रिय है, वो एक तारे को टुकड़े-टुकड़े करके निगल रहा। इस वजह से इससे तेज रोशनी निकल रही, जिस वजह से खगोलविदों का ध्यान इस ओर गया।

University of Leicester के शोधकर्ताओं ने इस पर विस्तार से अध्ययन किया है। उन्होंने बताया कि ब्लैक होल अंतरिक्ष की सबसे ज्यादा रहस्यमयी चीजों में से एक है। उनके बीच से कोई नहीं निकल सकता। वो आमतौर पर ग्रहों और तारों को निगल लेते हैं। इस बार भी ऐसा ही हो रहा।
वो अनंत ब्रह्माण्ड का अध्ययन कर रहे थे। तभी उनको ऐसी रोशनी दिखी, जो 25 दिनों में बहुत ज्यादा तेज हो जाती है। आमतौर पर जब कोई ब्लैक होल किसी तारे या ग्रह को अपना शिकार बनाता है, तो ऐसी घटना होती है। इसे टाइडल डिसरप्शन कहा जाता है।
इस तारे का नाम Swift J0230 रखा गया है। वैसे तो तारे ब्लैक होल का शिकार होते ही रोशनी देना कम कर देते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। Swift J0230 ने 7-10 दिनों तक बहुत तेज रोशनी फेंकी।
वो हर 25 दिन में ऐसा कर रहा था, लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि उसने तेज रोशनी फेंकी और फिर खत्म हो गया। मामले में यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता रॉबर्ट आईलेस ने कहा कि तारा टुकड़ों-टुकड़ों में टूटा होगा, ऐसे में ये रोशनी आती गई। हर बार जब ये टूटा होगा, तो तीन पृथ्वी के बराबर का हिस्सा निकला। वहीं जिस ब्लैक होल ने इसका शिकार किया, वो हमारे सूर्य से एक लाख गुना से ज्यादा बड़ा होगा।












Click it and Unblock the Notifications