अमेरिका के अल्बामा में सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में मारे गये दो लोग

स्थानीय समाचार आउटलेट्स ने लिखा है, कि हादसे के बाद दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया और कई इमरजेंसी रिस्पॉस टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Black Hawk helicopter crashed

Black Hawk helicopter crashed: अमेरिका के अल्बामा में एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद उसमें मौजूद दो सवारों की मौत हो गई है। मैडिसन काउंटी शेरिफ के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, कि टेनेसी नेशनल गार्ड ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर बुधवार को अमेरिका के अलबामा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

हेलीकॉप्टर हादसे की जांच करने वाले अधिकारी ब्रेंट पैटरसन ने कहा, कि "हमारे पास कोई जीवित नहीं बचा है।" उन्होंने कहा, कि "हम मौका-ए-वारदात की तफ्तीश कर रहे हैं।" एसोसिएट प्रेस के प्रवक्ता ने कहा है, कि फिलहाल मौका-ए-वारदात को सील कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये हेलीकॉप्टर एक ट्रेनिंग मिशन पर गया था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और करीब 3:30 बजे उसमें आग लग गई। वहीं, स्थानीय अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है, कि हेलीकॉप्टर में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। अलबामा कानून प्रवर्तन एजेंसी ने एक बयान में कहा है, कि UH-60 हेलीकॉप्टर, जिसे व्यापक रूप से ब्लैक हॉक के रूप में जाना जाता है, वो अलबामा हाइवे-53 के साथ हंट्सविले के उत्तर-पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Recommended Video

    BBC IT Raid: BBC के दफ्तर में IT Survey जारी, अब America ने दी प्रतिक्रिया | वनइंडिया हिंदी

    बड़ा भयानक था हेलीकॉप्टर हादसा

    स्थानीय समाचार आउटलेट्स ने लिखा है, कि हादसे के बाद दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया और कई इमरजेंसी रिस्पॉस टीमें मौके पर पहुंच गईं। वहीं, यूएस रेप डेल स्ट्रॉन्ग ने एक ट्वीट में कहा है, कि "मैडिसन काउंटी में आज हुई घातक हेलीकॉप्टर दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं।" उन्होंने कहा, कि "इस दुखद घटना में अपनी जान गंवाने वालों और उनके परिवारों के प्रति मैं संवेदना जताता हूं।" (फोटो- फाइल)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+