555.55 कैरेट वाला काला हीरा इतने करोड़ में नीलाम, 2 अरब साल पहले हुआ था निर्माण

लंदन, 11 फरवरी: इस दुनिया में बहुत से दुर्लभ रत्न हैं, जो चुनिंदा जगहों पर ही कभी-कभार मिलते हैं। इसमें काला हीरा भी शामिल है। हाल ही में एक काले हीरे की नीलामी हुई, जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। इसे खरीदने वाले ने भी क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान किया है। अनुमान है इस हीरे का निर्माण दो अरब साल से ज्यादा पहले हुआ था।

कीमत GBP 3.16 मिलियन

कीमत GBP 3.16 मिलियन

दरअसल कुछ दिनों पहले 'द एनिग्मा' नाम के हीरे को लंदन में लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया था। जिसकी अब नीलामी हो गई है। इसकी सबसे ज्यादा बोली GBP 3.16 मिलियन लगाई गई। भारत के हिसाब से ये राशि 32 करोड़ रुपये होगी। खरीदार ने हीरे के भुगतान के लिए क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करने का विकल्प चुना।

उल्का की टक्कर से निर्माण?

उल्का की टक्कर से निर्माण?

द एनिग्मा दुनिया का सबसे बड़ा कट डायमंड है। एक अनुमान के मुताबिक इस दुर्लभ काले हीरे का निर्माण 2.6 अरब साल हुआ था, जब कोई उल्कापिंड या एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराया होगा। सोथबी के नीलामी घर ने इसको ऑनलाइन बिक्री के लिए रखा था। नीलामी प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के मुताबिक ये काला हीरा 555.55 कैरेट और 55 फेस का था। जिसकी बोली हीरा खरीदार के प्रीमियम को छोड़कर, GBP 3.16 मिलियन तक पहुंच गई थी।

कहां मिलते हैं ये?

कहां मिलते हैं ये?

मामले में एक एक्सपर्ट ने बताया कि काले हीरे को कार्बोनाडो भी कहते हैं। ये पृथ्वी की सतह के पास पाए जाते हैं। माना जाता है कि ये काला हीरा रासायनिक वाष्प जमाव या अलौकिक उत्पत्ति पैदा करने वाले उल्कापिंड के प्रभावों से बनाया होगा। अरबों साल पहले जब किसी उल्कापिंड या एस्टेरॉयड की टक्कर पृथ्वी से हुई होगी, तो इनका निर्माण हुआ।

मालिक का पता नहीं

मालिक का पता नहीं

इसके मालिक की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है और ना ही इसे पिछले 20 सालों में कभी प्रदर्शित किया गया। इस हीरे को काटने के लिए बहुत ही पदार्थों का उपयोग करना पड़ा। इसके बाद इसे 55 फेस वाले गहने में बदला गया। जिसे हाल ही में दुबई, लॉस एंजिल्स और लंदन में प्रदर्शित किया गया था।

गिनीज बुक में नाम दर्ज

गिनीज बुक में नाम दर्ज

वैसे 2006 में द एनिग्मा का नाम 'सबसे बड़े ज्ञात कटे हुए हीरे' के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था, लेकिन ये रत्न गुणवत्ता वाला हीरा नहीं है। इसके अलावा इसका उपयोग गहनों और बिक्री में नहीं किया जाता था, लेकिन हाल ही कुछ वर्षों में इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+