क्या सच में स्वीडन में होने जा रही सेक्स चैंपियनशिप? वायरल खबरों के बीच सच्चाई आई सामने
Sweden Championship News: इस हफ्ते की शुरुआत में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि स्वीडन 8 जून से एक सेक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। हालांकि, इसकी स्वीडन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Sweden Championship Viral News: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक खबर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि स्वीडिश फेडरेशन ऑफ सेक्स 8 जून से यूरोपीय सेक्स चैंपियनशिप करवाने वाली है, जो कई हफ्तों तक चलेगी। इस चैंपियनशिप में यूरोप के अलग-अलग देशों के लोग हिस्सा लेंगे, लेकिन अब इस वायरल न्यूज की हकीकत कुछ और ही सामने आई है।
अजीबोगरीब चैंपियनशिप की खबर वायरल
दरअसल, इस पिछले हफ्ते से इंटरनेट पर एक अजीबोगरीब खबर जमकर सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि स्वीडन 8 जून से एक सेक्स चैंपियनशिप होस्ट करने जा रहा है। सबसे पहले ये न्यूज ट्विटर पर सामने आई, जिसके बाद कई मीडिया आउटलेट्स ने इसे चलाया।
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह सेक्स चैंपियनशिप 8 जून से शुरू होगा और कई हफ्तों तक चलेगा, जिसमें प्रतिभागियों को हर दिन छह घंटे तक मुकबाला करना होगा। लेकिन अब यह खबर पूरी तरह से फेक निकली है, क्योंकि स्वीडिश न्यूज आउटलेट गोटरबोर्ग्स-पोस्टेन के अनुसार इस प्रपोजल को इस साल अप्रैल में ही खारिज कर दिया गया था।
आवेदन को किया था अस्वीकार
आउटलेट के मुताबिक स्वीडिश फेडरेशन ऑफ सेक्स है और इसके प्रमुख ड्रैगन ब्रैक्टिक ने इंसान पर सेक्स के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभाव को उजागर करते हुए एक चैंपियनशिप आयोजित करने की कह थी। हालांकि, गोटरबोर्ग्स-पोस्टेन ने अपनी 26 अप्रैल की रिपोर्ट में कहा कि नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन का सदस्य बनने के लिए कंफेडेरशन के आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया था।
बता दें कि ड्रैगन ब्रैक्टिक ने इस साल जनवरी में आवेदन जमा किया था। इधर,सेक्स चैंपियनशिप की खबरों को लेकर स्वीडिश अधिकारियों ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications