बुक का दावा: इमरान-बेनजीर के बीच था प्यार और जिस्मानी रिश्ता

नई दिल्ली। एक बार फिर से पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल इमरान खान के जीवन पर एक किताब लिखी गई है जिसके लेखक का नाम है क्रिस्टोफर सैंडफोर्ड।

जिन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के साथ पढ़ाई के दौरान इमरान और बेनजीर एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे थे और दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ता भी था, इमरान अपने इस रिश्ते के लिए काफी संजिदा भी थे इसलिए उन्होंने बेनजीर को अपनी अम्मीजान से मिलवाया भी था।

लेकिन बेनजीर राजनीतिक और पारिवारिक दवाब के चलते इमरान से दूर हो गईं और दोनों के बीच इस कदर नफरत बढ़ी जो कि बेनजीर के अंत तक कायम रही। सैंडफोर्ड ने अपनी पुस्तक के लिए इमरान और उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा दोनों का इंटरव्यू लिया था जिसके बाद यह बात सामने आयी।

लेकिन सैंडफोर्ड ने यह भी लिखा है कि बेनजीर इसलिए इमरान को अपना हमसफर नहीं बना पायीं क्योंकि इमरान थोड़े रसिक अंदाज वाले इंसान थे। सैंडफोर्ड को यह बात इमरान के किसी खास दोस्त ने बतायी है। किताब में लिखा है कि जिस वक्त बेनजरीर इमरान के प्यार में गिरफ्तार हुईं थीं उस समय मात्र वो 21 साल की थीं। हालांकि इमरान खान ने अफेयर वाली बात का खंडन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+