एलन मस्क के इरादे पर बिल गेट्स को नहीं है भरोसा, कह दी ये बड़ी बात
बिल गेट्स ने कहा कि एलन मस्क का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है लेकिन वह ट्विटर को बदतर बना सकते हैं। बिल कहा कि मस्क का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। लेकिन इस बार उन्हें संदेह है कि वह ट्विटर के साथ अच्छा होने देंगे
न्यूयार्क, 05 मई: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ट्विटर को बदतर बना सकते हैं। द वाल स्ट्रीट जर्नल के सीईओ काउंसिल समिट में एलन मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण पर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में बिल गेट्स ने ऐसी आशंका जतायी।

मस्क का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा
बिल गेट्स ने कहा कि यकीनन एलन मस्क का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है लेकिन वह इस प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं के साथ बदतर बना सकते हैं। सीधे तौर पर कहें तो मस्क ट्विटर को बद से बदतर बना सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिल्हाल यह स्पष्ट नहीं है कि आगे वह क्या करने जा रहे हैं।

मस्क को कमतर समझना होगी भूल
इसके साथ ही बिल गेट्स ने स्वीकार किया कि मस्क का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। टेस्ला तथा स्पेसएक्स के साथ उनका काम शानदार रहा है। मस्क ने इन कंपनियों में इंजीनियरों की एक महान टीम तैयार की है और उन्हें एकसाथ रखा है। हालांकि आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि मुझे इस बार संदेह है कि इसकी पुनरावृत्ति होगी। हमें अपना दिमाग खुला रखना चाहिए और कभी भी एलन मस्क को कम नहीं समझना चाहिए।

ट्विटर अपनी बात कहने का सार्वजनिक मंच
आपको बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के दौरान कहा था कि यह प्लेटफॉर्म अपनी बात कहने का सार्वजनिक मंच है। ठीक वैसे ही जैसे शहर के किसी खास स्थान से जनता को संबोधित किया जाता है। वह ट्विटर पर आपत्तिजनक कंटेंट के नाम पर सामग्री ब्लॉक किए जाने को फ्री स्पीच की राह का रोड़ा मानते हैं। उन्होंने बार-बार कहा है कि वे सेंसरशिप से दूर जाना चाहते हैं और मुक्त भाषण को बढ़ावा देना चाहते हैं।

गलत सूचना फैलाते थे मस्क
मस्क के इस विचार से असहमति जताते हुए गेट्स ने सवाल किया कि क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने का उनका यह अभियान संवेदनशील है? उन्होंने कहा कि मस्क, कोरोना महामारी के दौरान अक्सर गलत सूचना का विषय बने हुए थे और हर गलत सूचना सोशल मीडिया से नहीं उपजती है। बिल गेट्स ने चेतावनी दी कि अगर एलन मस्क लोगों को जो चाहें कहने की छूट देते हैं तो यह बेहद खतरनाक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications