रूसी जासूस के संपर्क में थी बिल गेट्स की एक्स गर्लफ्रैंड, अमेरिकी उद्योगपति से जुड़ा एक और सनसनीखेज खुलासा
डेली मेल ने एक फोटो जारी की है जिसमें गेट्स की एक्स गर्लफ्रैंड मिला एंटोनोवा रूसी जासूस एना चैपमैन के साथ दिख रही है। एना चैपमैन को 2010 में जासूसी के आरोप में न्यूयॉर्क में गिरफ्तार कर लिया गया था।

डेली मेल ने विशेष जांच में खुलसा किया है कि बिल गेट्स की पूर्व रूसी प्रेमिका मिला एंटोनोवा क्रेमलिन की एक जासूस अन्ना चैपमैन के संपर्क में थी। हालांकि एंटोनोवा ने कोई अपराध किया इसका अभी तक प्रमाण नहीं मिल पाया है।
इससे पहले द वॉल स्ट्रीट ने खुलासा किया था कि बिल गेट्स ने 2009-10 के बीच 20 साल की रूसी ब्रिज प्लेयर को डेट किया था। इसकी जानकारी 2013 में जिस्मफरोशी के लिए कुख्यात अरबपति एपस्टीन को हो गई थी।
एपस्टीन ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की थी और इसके लिए उसने बिल गेट्स को ब्लैकमेल भी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक एपस्टीन चाहता था कि बिल गेट्स उसकी चैरिटी को सपोर्ट करें। जबकि, बिल गेट्स ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।
एपस्टीन ने बिल गेट्स को मेल कर कहा कि अगर वो चैरिटी को सपोर्ट नहीं करेंगे तो रूसी महिला से उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि मिला एंटोनोवा उस वक्त 3 बच्चों के पिता बिल गेट्स से 30 साल छोटी थी और वे पहले से ही मेलिंडा के साथ विवाह संबंध में थे। गेट्स और मिला का संबंध अधिक समय तक चल नहीं पाया।
अब डेली मेल ने एक फोटो जारी कर बिल गेट्स की एक्स गर्लफ्रेंड मिला एंटोनोवा की तस्वीर जारी की है जिसमें वह रूसी जासूस एना चैपमैन के साथ दिख रही है। यह तस्वीर 2009-10 के बीच की बताई जा रही है।
इससे पहले वॉल स्ट्रीट ने रिपोर्ट में लिखा था कि 2013 में मिला एंटोनोवा की मुलाकात एपस्टीन से होती है। वो उसे सॉफ्टवेयर कोडिंग स्कूल अटैंड करने के लिए पैसे देते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक तभी एपस्टीन को मिला एंटोनोवा और बिल गेट्स के रिश्ते के बारे में मालूम चलता है। इसके बाद वह मेल के जरिए बिल गेट्स को ब्लैकमेल करना शुरू कर देता है।
आपको बता दें कि जेफरी एपस्टीन 2019 में अमेरिका की एक जेल की कोठरी में मृत पाया गया था। उसपर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप थे। एपस्टीन पर आरोप था कि उसने नाबालिग लड़कियों को मैनहट्टन और फ्लोरिडा स्थित अपने घर में सेक्स गतिविधियों के लिए भुगतान किया था।
एपस्टीन की पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बिल क्लिंटन और ब्रिटेन के राजकुमार एंड्रयू जैसे हाई प्रोफाइल लोगों तक पहुंच थी। उसने सेक्स ट्रैफिकिंग और साजिश के आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications