कनाडा में अब तक की सबसे बड़ी चोरी, 500 Kg सोना, कई कैमरे गायब, पुलिस के जाल में कैसे फंसा शख्स?
कनाडा में अब तक की सबसे बड़ी चोरी के मामले में एक शख्स को पुलिस ने फ्लाइट में ही दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ ताजा एक्शन शख्स को 20 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के शुद्ध सोने की 6,600 छड़ें और 2.5 मिलियन सीएडी विदेशी मुद्रा की चोरी की मामले में लिया गया है।
कनाडा में बड़ी चोरी की मामले की जांच के दौरान एक आरोपी की पहचान भारतीय मूल के अर्चित ग्रोवर के रूप में हुई है। दरअसल, ग्रोवर को करोड़ों डॉलर के सोने की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी बताई जा रही है।

मामले की जांच कर रही कनाडा की पुलिस के मुताबिक, भारत से आए अर्चित ग्रोवर को 6 मई 2024 को टोरंटो एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में करीब एक महीने पहले भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था । केस में भारतीय मूल के 54 वर्षीय परमपाल सिद्धू और 40 वर्षीय अमित जलोटा को ओंटारियो से, 43 साल के अम्माद चौधरी, 37 साल के अली रजा और 35 वर्षीय पी परमलिंगम के खिलाफ भी एक्शन लिया जा चुका है।
वहीं कनाडा में पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले हफ्ते रविवार को एक और बड़ी कार्रवाई की गई। एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक भारत से आए एक शख्स को पकड़कर अपने साथ ले गई।
गिरफ्तार आरोपी अर्चित ग्रोवर पर एक्शन को लेकर पील पुलिस ने कहा, उस पर 5000 डॉलर से अधिक की चोरी और एक अभ्यारोप्य अपराध की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ब्रैम्पटन में ओन्टारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस के सामने पेश किया गया।
कनाडा में कितनी बड़ी चोरी
कनाडा की पुलिस के मुताबिक सोने और नकदी की चोरी कनाडा के इतिहास में सबसे बड़ी डकैती माना जा रहा है। एक बयान में पील पुलिस प्रमुख निशान दुरईअप्पा ने कहा, "17 अप्रैल, 2023 को दोपहर 3:56 बजे ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड से एक उड़ान पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी, जिसमें .9999% शुद्ध सोने की 6600 छड़ें थीं, जिनका वजन 400 किलोग्राम था, जिनकी कीमत 20 मिलियन डॉलर और CAD 2.5 मिलियन से अधिक थी। विदेशी मुद्रा में मूल्य। लैंडिंग के तुरंत बाद, इसे उतार दिया गया और हवाई अड्डे की संपत्ति पर एक अलग स्थान पर ले जाया गया।"












Click it and Unblock the Notifications