हैकर ने एक सप्ताह पहले की थी सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी, अब उसी कंपनी ने दिया नौकरी का ऑफर

वाशिंगटन, 19 अगस्त। लगभग एक सप्ताह पहले क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पॉलीनेटवर्क पर साइबर हमला करके डिसेंट्रलाइज फाइनेंस (DeFi) के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। इस हमले में हैकर ने 61 करोड़ डॉलर (4500 अरब रुपये से ज्यादा) मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली थी जिसके बाद दुनिया में इसे सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी कहा जा रहा था। लेकिन अब हैरान करने वाली बात यह है कि पॉली नेववर्क ने उसी हैकर को अपनी कंपनी में बढ़िया नौकरी की पेशकश की है।

मिस्टर व्हाइट हैट को जॉब ऑफर

मिस्टर व्हाइट हैट को जॉब ऑफर

बीते 11 अगस्त को पॉली नेटवर्क ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उसके नेटवर्क पर साइबर हमला हुआ है। जिसमें हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। पॉली नेटवर्क ने कहा था हमारे नेटवर्क पर साइबर हमला हुआ है और संपत्ति हैकर द्वारा नियंत्रित अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई है। नेटवर्क ने कहा था कि इससे हजारों निवेशक प्रभावित हुए हैं और हैकरों से चोरी की गई क्रिप्टोकरेंसी वापस करने की अपील की थी।

घटना के एक दिन के बाद ये जानकारी आनी शुरू हुई थी कि हैकर चोरी की गई क्रिप्टोकरेंसी वापस कर रहे हैं। क्रिप्टो हैकिंग के 24 घंटे बाद मिले आंकड़ों के मुताबिक हैकरों ने लगभग आधी रकम लौटा दी है। हैकर ने दावा किया था कि क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर उनका हमला अच्छी नीयत से और प्रोजेक्ट को बचाने के लिए था। हैकर ने ये भी दावा किया था कि वह राशि वापस कर रहे हैं और जल्द ही पूरी राशि वापस कर देंगे।

पॉली नेटवर्क ने हैक की पुष्टि करते हुए हैकर की प्रशंसा की है और उसे मिस्टर व्हाइट हैट नाम से बुलाया है। व्हाइट हैट साइबर दुनिया में इथिकल (अच्छी नीयत वाले) हैकरों के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला शब्द है। ये हैकर नेटवर्क में खामियों का पता लगाने के लिए हैकिंग करते हैं और कंपनियों को अलर्ट करते हैं।

जानिए, कौन सी पोस्ट की गई ऑफर

जानिए, कौन सी पोस्ट की गई ऑफर

लेकिन पॉली नेटवर्क सिर्फ तारीफ तक ही नहीं रुका बल्कि इसने हैकर को प्लेटफॉर्म पर नौकरी की पेशकश कर डाली। कंपनी ने हैकर को मुख्य सुरक्षा सलाहकार की पोस्ट पर नौकरी ऑफर की है। हालांकि अभी तक हैकर की पहचान सामने नहीं आई है। ये हैकर अकेला भी हो सकता है या फिर कई लोगों का समूह मिलकर काम करता भी हो सकता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा "हमारे धन्यवाद को आगे ले जाते हुए पॉली नेटवर्क के साथ ब्लॉकचेन की दुनिया में सुरक्षा प्रगति में योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए हम हम 'मिस्टर व्हाइट हैट' को मुख्य सुरक्षा सलाहकार के रूप में आमंत्रित करते हैं।

पॉली नेटवर्क ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके हैकर के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का कोई इरादा नहीं है।

अभी भी एक बड़ी राशि हैकर के पास

अभी भी एक बड़ी राशि हैकर के पास

कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा "यह दोहराना महत्वपूर्ण है कि पॉलीनेटवर्क का मिस्टर व्हाइट हैट को कानूनी रूप से जिम्मेदार ठहराने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि हमें विश्वास है कि मिस्टर व्हाइट हैट पॉलीनेटवर्क और उसके उपयोगकर्ताओं को संपत्ति का पूर्ण नियंत्रण तुरंत वापस कर देंगे।"

पॉलीनेटवर्क ने हैकर को प्रस्ताव तो दिया है लेकिन खास बात है कि अभी तक कंपनी को चोरी की हुई पूरी राशि वापस नहीं मिली है। हैकर ने लगभग आधी राशि वापस कर दी है और लगभग 235 मिलियन डॉलर एक संयुक्त खाते में जमा कर दिए हैं और इस लॉक कर दिया है। इस राशि को अनलॉक करने के लिए दो चाबियां बनाई गई हैं। जिसमें से एक चाबी पॉलीनेटवर्क को दे दी गई है और दूसरी हैकर ने अपने पास दूसरी रख ली है। पॉलीनेटवर्क ने हैकर से चाबी वापस करने को कहा है ताकि वे चोरी की गई रकम वसूल कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+