CBSE ने गड़बड़ी करने वाले स्कूलों पर बड़ा एक्शन, 20 की मान्यता रद्द, 3 को किया डाउन ग्रेड, पूरी लिस्ट देखिये
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देशभर के 10 राज्यों में 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इसके अलावा बोर्ड ने 3 स्कूलों को डाउन ग्रेड भी किया है। उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा केरल और उत्तराखंड के स्कूलों पर ये गाज गिरी है।
सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन स्कूलों में नियम विरुद्ध आचरण करने के साथ-साथ कदाचार में लिप्त रहने के आरोप हैं। हाल ही में बोर्ड ने सभी स्कूलों का चोरी-छुपे इंस्पेक्शन किया था, जिसमें यह पाया गया है कि कई स्कूल ऐसे हैं जो गाइडलाइंस को फॉलो ना करते हुए कई अनौपचारिक एक्टिविटी कर रहे थे।

सीबीएसई बोर्ड ने प्रेस रिलीज शेयर कर यह जानकारी दी है। प्रेस रिलीज में बताया गया कि इन स्कूलों में डमी छात्र पढ़ाई कर रहे थे। इसके अलावा अनुचित छात्रों का कोई रिकॉर्ड भी मेनटेन नहीं किया हुआ है। इसमें 20 स्कूल ऐसे हैं जिनकी मान्यता रद्द की गई है और दिल्ली, पंजाब और असम के 3 स्कूलों को डाउनग्रेड कर दिया गया है।
दिल्ली में इन 5 स्कूलों की मान्यता रद्द
• सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, दिल्ली-81
• नेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली-40
• चंद राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली-39
• मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, दिल्ली-39
• भारत माता सरस्वती बाल मंदिर, दिल्ली-40
उत्तर प्रदेश
• लॉयल पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर
• ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल, गौतम बुद्ध नगर
• क्रेसेंट कॉन्वेंट स्कूल, गाजीपुर
राजस्थान
• प्रिंस यूसीएच माध्यमिक विद्यालय, सीकर
• ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, जोधपुर
छत्तीसगढ़
• द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, रायपुर
• वाइकन स्कूल, विधान सभा मार्ग, रायपुर
महाराष्ट्र
• राहुल इंटरनेशनल स्कूल, ठाणे
• पायोनियर पब्लिक स्कूल, पुणे
केरल
• पीवीज़ पब्लिक स्कूल, मलप्पुरम
• मदर थेरेसा मेमोरियल सेंट्रल स्कूल, तिरुवनंतपुरम
जम्मू कश्मीर
• करतार पब्लिक स्कूल, कठुआ
असम
• साई आरएनएस अकादमी, दिसपुर, गुवाहाटी
मध्य प्रदेश
• सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, मिसरोड हुजुर, भोपाल
उत्तराखंड
• ज्ञान ऐंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून
CBSE ने इन तीन स्कूलों की मान्यता को डाउनग्रेड किया-
• श्रीराम अकादमी, बारपेटा, असम
• द विवेकानंद स्कूल, नरेला, दिल्ली
• श्री दासमेश सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तलवंडी साबो, जिला बठिंडा, पंजाब












Click it and Unblock the Notifications