Big News: जर्मनी के हनाऊ में फायरिंग, 8 लोगों की मौत, कई घायल, मचा हड़कंप
बर्लिन। जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई,जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों में कुछ की हालत काफी गंभीर है, जर्मन मीडिया के मुताबिक, अज्ञात हमलावर ने शहर के शिशा बार में गोलियां चलाईं।
Recommended Video
ये घटना स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे हुई है, हमलावर फरार है, पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है, मिली जानकारी के मुताबिक, वहां शख्स ने खुलेआम गोलीबारी कर दी। यह गोलीबारी जर्मनी के हनाऊ शहर में मौजूद हुक्का बारों में हुई।
यही नहीं हनाऊ के पास केसेल्ताद इलाके में भी गोलीबारी की भी खबर है, आपको बता दें कि पिछले महीने ही दक्षिण पश्चिम जर्मनी में गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमे में छह लोग मारे गए थे और दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मारे गए लोगों में तीन महिला और तीन पुरुष थे, उनकी उम्र 36 से 69 वर्ष के आस-पास थी, उनका शव एक बिल्डिंग में पाया गया था।
जर्मनी में भी इस्लामीकरण का विरोध
मालूम हो कि इस वक्त जर्मनी में भी इस्लामीकरण का विरोध हो रहा है, एक दिन पहले ही जर्मनी में ड्रेसडेन शहर के फ्राउनकिरचे चौक पर मुसलमानों को लेकर दो प्रदर्शन हुए। पहला प्रदर्शन मुसलमानों के समर्थन और दूसरा विरोध में हुआ। दोनों में हजारों लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का पहला समूह अप्रवासियों का था। ये लोग मुसलमानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। ये नारा लगा रहे थे- नाजियों के लिए रेड कार्ड। जबकि दूसरे प्रदर्शन में मुसलमानों का विरोध हो रहा था, प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि जर्मनी सरकार अप्रवासी मुसलमानों को देश में बसाने पर जोर दे रही है।
Mass shooting in German city leaves 8 dead, several critically injured: Report
Read @ANI Story | https://t.co/EcPIvRHeTY pic.twitter.com/QVIO3Yc4h9
— ANI Digital (@ani_digital) February 20, 2020
#UPDATE Eight people were killed on Wednesday in two shooting incidents in a German city near Frankfurt and special forces were chasing the gunmen who fled in a car, police said: Reuters (Pic source: Reuters) pic.twitter.com/sbkBjbalaa
— ANI (@ANI) February 20, 2020