तेहरान में बड़ा धमाका, ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई मारा गया! इजराइल ने किया दावा
Iran-israel War: इजरायली हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत की खबर है। द जेरुसलम पोस्ट और रॉयटर्स के अनुसार, वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तेहरान पर हुए इस हमले में ख़ामेनेई मारे गए और उनका शव मलबे में मिला। हालांकि, ईरान ने इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ख़ामेनेई के जीवित न होने का संकेत दिया था, सीधे पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका के हालिया हमलों में तेहरान समेत ईरान के कई हिस्सों में शीर्ष नेता व परमाणु अधिकारी निशाना बने।

नेतन्याहू ने किया दाव- ख़ामेनेई अब नहीं रहे
नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा, "कई संकेत थे कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई अब नहीं रहे, हालांकि इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई। ख़ामेनेई का परिसर, रिवोल्यूशनरी गार्ड कमांडर और वरिष्ठ परमाणु अधिकारी नष्ट हो गए।" इजरायली टीवी ने भी सर्वोच्च नेता के हमले में मारे जाने की संभावना जताई।
इलाही ने इन दावों को खारिज किया
इसके विपरीत, भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि, डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने इन दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा, "सर्वोच्च नेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें अमेरिका या किसी और का कोई डर नहीं है... वह अपनी गरिमा और बुद्धि के साथ काम करते रहेंगे, और मुझे उम्मीद है कि हम यह युद्ध जीतेंगे।"
ईरान के रक्षा मंत्री के मारे जाने का किया दावा
रॉयटर्स के सैन्य सूत्रों ने बताया कि ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरज़ादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपौर इजरायली हमले में मारे गए। नसीरज़ादेह, रक्षा मंत्री बनने से पहले ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के उप प्रमुख रहे, जिन्होंने एक लड़ाकू पायलट के तौर पर सैन्य करियर शुरू किया था।
पाकपौर ने 2025 में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कार्यभार संभाला था, जब इजरायली हमलों के बाद पिछले कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications