स्पेस से आई टेंशन वाली खबर, अगले हफ्ते पृथ्वी के पास आ रहा बड़ा एस्टेरॉयड, टक्कर पर क्या बोले वैज्ञानिक?

एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब आ रहा है। ये 35 हजार स्पेस ऑब्जेक्ट में से चौथा सबसे पास से गुजरने वाला एस्टेरॉयड रहेगा।

space
Photo Credit: Pixabay

अंतरिक्ष से एक और टेंशन वाली खबर सामने आई है। हाल ही में नासा ने एक विशाल एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया, जो अगले हफ्ते पृथ्वी की कक्षा में आ सकता है। हालांकि नासा ने इस पर अभी तक टिप्पणी नहीं की है कि अगर ये टकराया तो उससे हमारे ग्रह को कितना नुकसान होगा।

कितना बड़ा है आकार?

कितना बड़ा है आकार?

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस एस्टेरॉयड का नाम 199145 (2005 YY128) है, जिसे नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट के रूप में डिस्क्राइब किया गया। इसके आकार की बात करें तो ये 1 किमी से ज्यादा चौड़ा है, जबकि इसका व्यास 1870 और 4265 फीट के बीच होने का अनुमान है, जो इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में प्रसिद्ध गोल्डन गेट ब्रिज से चौड़ा बनाता है।

कितनी होगी दूरी?

कितनी होगी दूरी?

नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक ये एस्टेरॉयड 16 फरवरी को करीब 2.8 मिलियन मील की दूरी पर पृथ्वी की ओर आएगा। वो अभी इस पर क्लियर कुछ नहीं कह सकते कि ये पृथ्वी की कक्षा में दुर्घटनाग्रस्त होगा या फिर पास से निकल जाएगा। अभी दो हफ्ते पहले भी एक बड़े आकार का एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास आया था, लेकिन उसने हमारे ग्रह को ज्यादा प्रभावित नहीं किया।

चौथा निकटतम स्पेस ऑब्जेक्ट

चौथा निकटतम स्पेस ऑब्जेक्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने साल 1900 से 2200 के बीच यानी 300 साल के लिए 35 हजार स्पेस ऑब्जेक्ट खोजे हैं। जिसमें ये चौथा निकटतम एस्टेरॉयड है। नासा का कहना है कि 82 फीट (25 मीटर) से छोटे क्षुद्रग्रह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर सबसे अधिक जलेंगे, जिससे जमीन पर बहुत कम या कोई नुकसान नहीं होगा।

सूर्य का कुछ हिस्सा टूटा

सूर्य का कुछ हिस्सा टूटा

वहीं दूसरी ओर हाल ही में नासा के टेलीस्कोप ने देखा कि सूर्य का एक हिस्सा टूट गया है। जिससे वहां विशाल बवंडर उठा। इस वजह से सूर्य पर एक भंवरनुमा आकृति बनती दिखाई पड़ी। फिलहाल वैज्ञानिक इसको लेकर रिसर्च कर रहे हैं।

Recommended Video

      NASA DART Mission: आकाश में Spacecraft ने Asteroid को कैसे मारी टक्कर | DART | वनइंडिया हिंदी *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+