बाइडेन ने भारतीय मूल की महिला को बनाया शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार, जानिए कौन हैं डॉ. आरती प्रभाकर

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की डॉक्टर आरती प्रभाकर को टॉप साइंटिफिक एडवाइजर के लिए नामित किया है।बता दें कि, इसके पूर्व 1993 में तत्कालीन बिल क्लिंटन प्रशासन ने राष्ट्रीय मानक और प्रौद्योगिकी संस्थान (NIST

वाशिंगटन, 22 जून : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक डॉक्टर आरती प्रभाकर को शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सीनेट की पुष्टि के बाद वह पहली महिला, अप्रवासी और अश्वेत होंगी जो ओएसटीपी का नेतृत्व करेंगी।

arati prabhakar

जो बाइडेन ने कहा, बेहतरीन इंजीनियर हैं आरती
आरती प्रभाकर की नियुक्ति करते हुए बाइडेन ने कहा कि वह एक शानदार और बेहद सम्मानित इंजीनियर और व्यावहारिक भौतिक विज्ञानी हैं। बाइडेन ने आगे कहा कि, हमारी संभावनाओं का विस्तार करने, हमारी सबसे मुश्किल चुनौतियों को हल करने और असंभव को संभव बनाने के लिए तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का लाभ उठाने के लिए डॉक्टर आरती प्रभाकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय का नेतृत्व करेंगी।

कौन हैं डॉ. आरती प्रभाकर
बता दें कि, प्रसिद्ध भौतिकी वैज्ञानिक डॉ. आरती प्रभाकर एरिक लैंडर का स्थान लेंगी। डॉ. प्रभाकर इसके पूर्व 1993 में तत्कालीन क्लिंटन प्रशासन ने राष्ट्रीय मानक और प्रौद्योगिकी संस्थान (NIST) के प्रमुख के रूप में चुना था। इसके बाद ओबामा प्रशासन ने प्रभाकर को डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (DARPA) का प्रमुख बनाया था।

सीनेट से पुष्टि के बाद डॉ. प्रभाकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रपति की सहायक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार और विज्ञान व प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रपति की सलाहकार परिषद की सह-अध्यक्ष तथा बाइडन मंत्रिमंडल की सदस्य होंगी।

दिल्ली में जन्मीं, अमेरिका में पली बढ़ीं
डॉक्टर आरती प्रभाकर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनका बचपन और शुरुआती पढ़ाई अमेरिका के टेक्सास में हुई। 1984 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी किया। इसके बाद आरती ने संघीय सरकार के लिए काम किया।

आरती प्रभाकर 30 जुलाई 2012 से 20 जनवरी 2017 तक यूनाइटेड स्टेट्स डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी की प्रमुख की जिम्मेदारी बखूबी संभाली। डॉक्टर आरती एक गैर-लाभकारी संगठन एक्चुएट (Actuate) की संस्थापक और सीईओ हैं। उन्होंने 1993 से 1997 तक राष्ट्रीय मानक और प्रौद्योगिकी संस्थान (NIST) का नेतृत्व किया और इसकी प्रमुख बनने वाली पहली महिला रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+