पोलैंड से बाइडेन ने पुतिन को दिखाई आंख, अमेरिकी सैनिकों के साथ सेल्फी शेयर कर रूस को भेजा संदेश

यूक्रेन युद्ध की शुरूआत के साथ ही शरणार्थियों ने पोलैंड की तरफ रूख किया और अभी तक कम के सम 22 लाख से ज्यादा यूक्रेनी निवासी पोलैंड में शरण लेने पहुंचे हैं।

वॉरसॉ, पोलैंड, मार्च 26: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को पोलैंड में 82वें एयरबोर्न डिवीजन के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी अथक सेवा के लिए उनका अभिवादन किया। उन्हें हाल के हफ्तों में नाटो के पूर्वी हिस्से को मजबूत करने के लिए तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोलैंड में तैनात अपने सैनिकों के साथ तस्वीर शेयर कर रूस को संदेश भेजने की कोशिश की है। पोलैंड के राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले जो बाइडेन ने पोलैंड में तैनात अपने जवानों के साथ फोटो सेल्फी ली है।

पोलैंड दौरे पर जो बाइडेन

पोलैंड दौरे पर जो बाइडेन

यूक्रेन युद्ध की शुरूआत के साथ ही शरणार्थियों ने पोलैंड की तरफ रूख किया और अभी तक कम के सम 22 लाख से ज्यादा यूक्रेनी निवासी पोलैंड में शरण लेने पहुंचे हैं। वहीं, पोलैंड में पहले से ही हजारों अमेरिकी और नाटो सैनिक मौजूद हैं और इस वक्त पोलैंड की स्थिति भी काफी तनावपूर्ण है, क्योंकि पोलैंड के रास्ते ही यूक्रेन में हथियार भेजे जा रहे हैं। वहीं, रूस ने जब साल 2014 में यूक्रेन पर हमला किया था, उसी के बाद से नाटो देशों के हजारों सैनिक पोलैंड में मौजूद हैं। संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें राष्ट्रपति जो बाइडेन को 82वें एयरबोर्न डिवीजन के सदस्यों के साथ एक सेल्फी लेते हुए दिखाया गया है।

पोलैंड से भरी हुंकार

82वें एयरबोर्न डिवीजन के सैनिकों से मुलाकात के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, "आप 1% अमेरिकी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और आपने स्वेच्छा से कदम बढ़ाया है और देश की रक्षा की है। हम कई मायनों में एक अद्वितीय देश हैं। हम दुनिया के अकेले देश हैं, जो भूगोल, जातीयता, नस्ल, या किसी और चीज पर आधारित नहीं है। हम समानता के विचार पर आधारित देश हैं। बाकी दुनिया हमें देखती है क्योंकि हम उदाहरण की शक्ति से नेतृत्व करते हैं। नया पीढ़ी दोनों को जोड़ती है।" व्हाइट हाउस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को यूक्रेन में होने वाली घटनाओं और सैन्य क्षेत्र में रूस और बेलारूस के बीच नए संबंधों के जवाब में "ताकत और दृढ़ संकल्प" का प्रदर्शन करना चाहिए।

अमेरिका-यूक्रेन बैठक

वहीं, पहली बार यूक्रेन और अमेरिका के बीच 2+2 बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हिस्सा लिया। वहीं, बैठक में यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव भी मौजूद थे। इस बैठक के दौरान यूक्रेन संकट पर कई अहम फैसले लिए गये हं और यूक्रेन को हथियारों के साथ साथ राजनीतिक मदद देने की भी बात कही गई है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि, शाम को हम यूक्रेन के खिलाफ रूसी युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाडेन के भाषण में भी उपस्थित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+