VIDEO : अमेरिका में इंडियन की धाक, टाइम्स स्क्वायर पर सरदार का भांगड़ा, यूजर बोले- ट्रेंडसेटर रॉकस्टार !
अमेरिका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सरदार का भांगड़ा करने की वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रही है। bhangra new york times square indian sikh viral video
न्यूयॉर्क, 07 सितंबर : यूं तो इंडियन टैलेंट किसी परिचय का मोहताज नहीं लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर आम नागरिकों की वीडियो लोकप्रिय होने के बाद भारत की एक अलग तस्वीर सामने आती है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर सरदार का भांगड़ा इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया कि उसने भांगड़ा करने के दौरान ट्रैफिक भी रोक दी। वीडियो को 20,000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं। 242,000 से अधिक व्यूज वाले इस वीडियो पर दर्शक जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर टाइम्स स्क्वायर पर भांगड़ा करने वाले सरदार को ट्रेंड सेटर और रॉकस्टार करार दिया।

टाइम्स स्क्वायर पर भांगड़ा
डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं। अब, न्यूयॉर्क के टाइम स्क्वायर पर एक सिख व्यक्ति को भांगड़ा करते हुए दिखाने वाले एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। हार्डी सिंह दुबई के एक भांगड़ा डांसर और शिक्षक हैं। उन्होंने वर्ल्ड फेमस टाइम्स स्क्वायर पर भांगड़ा किया है।

पंजाबी गाने 'मुंडियां तो बच के' पर डांस
सोशल मीडिया बायो के अनुसार हार्डी सिंह वर्तमान में अपनी कंपनी प्योर भांगड़ा के लिए भांगड़ा सेमिनार कर रहे हैं। इसके लिए हार्डी दुनियाभर का भ्रमण कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो शेयर किया है। इसमें वह टाइम्स स्क्वायर के ठीक बीच में पंजाबी गाने 'मुंडियां तो बच के' पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ऑन-द-स्पॉट कोरियो
कैप्शन में हार्डी सिंह ने लिखा, "बकेट लिस्ट की टिकिंग। "हां, मैंने टाइम्स स्क्वायर पर डांस किया। हां, सड़क के बीच में। हमने ट्रैफिक रोक दिया। हां, हमने परफेक्ट शॉट के लिए एक घंटे तक इंतजार भी किया। यह ऑन-द-स्पॉट कोरियो था। पंजाबी एमसी होना ही था। मैं बहुत खुश हूं।"

वीडियो को हजारों लाइक्स
अमेरिका में हार्डी के भांगड़े की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद काफी पसंद की जा रही है। 20,000 से अधिक यूजर्स अपना प्यार लुटा चुके हैं। हार्डी की वीडियो को हजारों लाइक्स के अलावा 242,000 से अधिक व्यूज मिल चुका है। इंटरनेट यूजर्स कमेंट सेक्शन में फायर और प्यार भरे इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

प्यार और जुनून के साथ डांस
न्यूयॉर्क में भारत की धाक दिखाने वाले हार्डी के भांगड़े वाली वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, मैं वास्तव में प्यार करता हूं। आपने अपनी संस्कृति को दुनिया में फैलाया, कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको कौन देख रहा है, आप सिर्फ प्यार और जुनून के साथ डांस करते हैं। एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लक्ष्य हासिल करने की शुभकामनाओं के साथ कहा, वाह !! आप अपने सभी सपनों को पूरा करने के लिए ऐसे ही महान अवसर प्राप्त करते रहें। तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, "अच्छा किया !! इसे देखकर अच्छा लगा।"
नीचे देखें न्यूयॉर्क में भांगड़ा वाली वीडियो--
सरदार से पहले महिला ने भी किया था डांस
बता दें कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर कोई वीडियो तस्वीर या दूसरी चीजों के प्रदर्शन का खर्च लाखों-करोड़ों रुपये होता है। ऐसे में विदेशी सरजमीं पर भारतीय डांसर की धाक गर्वान्वित करती है। हार्डी के भांगड़े से पहले इस साल की शुरुआत में टाइम्स स्क्वायर पर एक महिला ने बॉलीवुड संगीत पर डांस किया था। इस वायरल वीडियो में महिला ने रैपर बादशाह के गाने पर डांस किया था। बता दें कि 2018 की फिल्म 'नवाबजादे' में बादशाह ने "तेरे नाल नाचना" गाना परफॉर्म किया है। वीडियो कैप्शन में महिला ने गायकों बादशाह और सुनंदा शर्मा को टैग कर लिखा था, "टाइम्स स्क्वायर पर कुछ अजनबियों के साथ बॉलीवुड ठुमका। हीरोइन हूं मैं वाली फील...।












Click it and Unblock the Notifications