Video: लाइव शो के दौरान हादसे का शिकार होते-होते बचीं पॉप स्टार बेयोंसे

नई दिल्ली। अमेरिकी पॉप सिंगर बेयोंसे के साथ बीच शो में जो हुआ उसे देखकर थोड़ी देर के लिए तो उनके फैंस परेशान हो गए। बेयोंसे हवा में लटकी हुई थी और नीचे उनके फैंस हैरान परेशान थे। बेयोंसे और उनके पति रैपर जे जेड इन दिनों वर्ल्ड टूर 2 पर हैं। इसी टूर के दौरान वो पोलैंड पहुंचे थे, जहां उनका शो चल रहा था।

 Beyonce left stranded and has to be rescued with a ladder after flying stage malfunctions on tour

शो के एक हिस्से में बेयोंसे को एरियल स्टेज से परफॉर्म करना था। सब ठीक-ठाक चल रहा था। फैंस बेयोंसे के परफॉर्मेंस पर झूम रहे थे कि अचानक सब शांत हो गए। बेयोंसे का एरियल स्टेज हवा में अटक गया। वो नीचे नहीं आ पा रहा था। तकनीकी खामी के चलते स्टेज बीच में अटक गया और ऊपर बेयोंसे खड़ी थी।

रेस्क्यू के लिए फौरन सीढ़ी लाई गई। सीढ़ी को स्टेज से लगाया गया और पॉप स्टार को उतारने की कोशिश की गई, लेकिन अपनी ड्रेस और हाई हील की वजह से बेयोंसे को संघर्ष करना पड़ रहा था। फैंन उनके लिए लगातार चीयर्स कर रहे थे। वहीं ऑर्गेनाइजर्स ने भी उन्हें काफी समझाया, लेकिन बेयोंसे नीचे नहीं उतर पा रही थी। उन्होंने अपनी ड्रेस का एक हिस्सा फाड़ का फेंक दिया जो उन्हें सीढ़ियों से उतरने में परेशान कर रहा था। फिर टीम की मदद से वो किसी तरह से नीचे उतर पाई। हालांकि नीचे उतरने के साथ ही बेयोंसे एक बार फिर से अपनी फॉर्म में आ गई और एक स्टार की तरह कैट वॉक करते हुए बैंक स्टेज चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+