इस मॉडल की खूबसूरती ने बढ़ाई उसकी मुश्किल, बोलीं 'हर पुरुष करना चाहता है मुझे डेट'
न्यूयार्क, 07 सितंबर। मॉडलिंग की दुनिया ग्लैमरस से भरी हुई है मॉडल्स के लाखों फॉलोअर्स होते हैं और कई दोस्त होते हैं, लेकिन एक मॉडल ऐसी हैं जिन्होंने अपने अकेले रहने की बहुत ही अजीब वजह बताई। मॉडल ने खुलकर बताया कि उनकी कोई महिला दोस्त नहीं बनती, दोस्त बनाने के लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इसके पीछे मॉडल ने जो वजह बताई है उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

मोरिया मिल्स ने बताया क्यों कोई उसका दोस्त नहीं बनता
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार 27 साल की मोरिया मिल्स एक मॉडल हैं और वो अमेरिका के न्यॅयार्क शहर में रहती हैं। मोरिया ने बताया कि महिलाओं के साथ फ्रैंडशिप करना उनके लिए क्यों मुश्किल है।

इंस्टाग्राम पर मॉडल के 90 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं
मारिया और कि यही कारण है कि मेरी कोई महिला दोस्त नहीं है। मैं अकेली हूं, दोस्त की कमी खलती हैं लेकिन मैं क्या करूं। इंस्टाग्राम पर मॉडल के 90 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा अपनी खूबसूरती के कारण वो आसानी से दोस्त नहीं बना पाती है। उन्होंने कहा मुझे अब इस बात का अफसोस नहीं होता हैं कि मुझे कोई दोस्त नहीं मिला मैं अब खुद से प्यार करती हूं।

दोस्तों के प्रेमी मुझे डेट करना चाहते हैं
मोरिया ने ये भी कहा उनके लुक्स के कारण बाकी महिलाएं उनसे ईर्ष्या करती थीं, ज्यादातर महिलाएं ये सोचती हैं कि उनके पति और प्रेमी मुझे चाहते हैं मुझे डेट करना चाहते हैं।

उन्हें लगता है कि मैं अपने लुकस के कारण दिखावा करती हूं
मोरिया ने कहा उन्हें लगता है कि मैं अपने लुकस के कारण दिखावा करती हूं लेकिन मैं सबको बता दूं मैं बहुत डाउन टू अर्थ हूं। मॉडल ने कहा अब मुझे आदत सी हो गई है बिना दोस्तों के खलता तो है लेकिन मैं अपने आप में अब खुश रहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications