आने वाली है कोरोना से भी बड़ी महामारी! WHO की चेतावनी के बाद 'Disease X' ने बढ़ाई चिंता

आने वाली है कोरोना से भी बड़ी महामारी, WHO की चेतावनी के बाद 'Disease X' ने बढ़ाई चिंता

who

कोरोना वायरस ने दुनिया भर को हिला कर रख दिया था, जिसमें लाखों की लोगों की जान चली गई। वहीं इस महामारी के कारण दुनिया भर के लोगों ने अभूतपूर्व चुनौतियां झेली हैं। वहीं अब 2019 के बाद अब तीन साल बाद हम कोरोना से टीका बनने के बाद से उबर पाए हैं वहीं अब वैज्ञानिक दुनिया के सामने आने वाले इससे भी बड़े प्रकोप के लिए सावधान हो चुके हैं।

WHO ने कहा अगली महामारी के लिए तैयार हो जाना चाहिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख के बयान के बाद वैज्ञानिक और सतर्क हो गए है। डब्लूएचओ चीफ ने आने वाले दिनों में कोरोना महामारी से भी बड़ी महाकारी आने के संकेत दिए हैं। डब्लूएचओ ने कहा है कि दुनिया को अगली महामारी के लिए तैयार हो जाना चाहिए, जो कोविड-19 से भी अधिक घातक हो सकती है।

लिस्‍ट में शुमार इस बीमारी ने बढ़ाई चिंता

इस चेतावनी के बाद डब्‍ल्‍यूएचओ की वेबसाइट पर 'प्राथमिकता रोग' की सूची में नए सिरे से रूचि बढ़ गई है। अगली घातक महामारी का कारण बन सकती है उन बीमारियों की लिस्‍ट सामने आई है। जिसमें से अधिकांश बीमारियों के बारे में हम जानते हैं - इबोला, सार्स और जीका इस लिस्‍ट में शामिल हैं लेकिन 'डिजीज एक्स' नाम की बीमारी भी इस लिस्‍ट में शामिल है जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है।

जानिए क्‍या ये भी होगा कोई वायरस

डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट के अनुसार ये टर्म ऐसी किसी गंभीर इंटनेशलनल महामारी का प्रतिनिधित्‍व करता है जिसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं है। यानी कि वर्तमान में इसने अभी तक किसी मनुष्‍य को रोगी नहीं बनाया है। यह एक नया एजेंट हो सकता है - एक वायरस, एक बैक्‍टीरिया या फंगस, इनमें से ये कुछ भी हो सकता है। WHO ने इस टर्म का इस्तेमाल 2018 में शुरू किया था, और एक साल बाद, Covid-1 दुनिया भर में फैलने लगा।

जानें वैज्ञानिको ने 'डिजीज एक्स' के बारे में क्‍या कहा?

बाल्टिमोर में जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल हेल्थ के शोधकर्ता प्रणब चटर्जी ने द नेशनल पोस्ट को बताया यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि 'डिजीज एक्स' घटना होने की संभावना है।उन्होंने कहा कंबोडिया में एच5एन1 बर्ड फ्लू के मामलों की हालिया बाढ़ सिर्फ एक मामला है।

दुनिया भर में विचार-विमर्श किया है और कई विशेषज्ञों ने दावा किया है कि अगला 'डिजीज एक्स' इबोला और कोविड -19 की तरह जूनोटिक होगा। दूसरों ने कहा कि रोगज़नक मनुष्यों द्वारा भी बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+