क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Nobel Prize 2017: अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मिला फिजिक्स का PRIZE

फिजिक्स का Nobel Prize अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। साल 2017 का नोबेल पुरस्कार बैरी बैरिश, किप थोर्ने और राइनर वाइस तीनों वैज्ञानिकों को देने की घोषणा की गई है।

By Vikashraj Tiwari
Google Oneindia News

नई दिल्ली। फिजिक्स का Nobel Prize अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। साल 2017 का नोबेल पुरस्कार बैरी बैरिश, किप थोर्ने और राइनर वाइस तीनों वैज्ञानिकों को देने की घोषणा की गई है।

अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मिला फिजिक्स का नोबेल प्राइज

गुरुत्वीय तरंगों की खोज करने वाले वैज्ञानिकों को इस साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है। स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार देने वाली कमेटी ने इस साल भौतिक विज्ञान के लिए विजेताओं के नाम की घोषणा की है।

इस बार भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को संयुक्त रुप से दिया गया है। पुरस्कार की आधी रकम एक वैज्ञानिकों को मिलेगी जबकि आधा इनाम दो वैज्ञानिकों में बांटा जाएगा।

साल 2017 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार पाने वाले राइनर वाइस का जन्म जर्मनी में हुआ था। वो भौतिकि के प्रोफेसर हैं उन्हें यह सम्मान 85 साल की उम्र में मिला है। वहीं बैरी बैरिश की उम्र 81 साल है इनका जन्म अमेरिका के ओमाहा में हुआ था वो भी फिजिक्स के प्रोफेसर हैं। फिजिक्स का नोबेल प्राइज पाने वाले किप थोर्ने की उम्र 77 साल है वो थियोरेटिकल फिजिक्स के प्रोफेसर हैं।

आपको बता दें कि साल 2016 का भौतिकी में नोबल पुरस्कार तीन ब्रिटिश वैज्ञानिक को दिया गया था। डेविड थूल्स, डंकन हाल्डेन और माइकल कोस्टरलिट्ज। इस पुरस्कार की घोषणा स्वीडन में एक सम्मेलन के दौरान की गई थी।

शिवपाल यादव बन सकते हैं योगी सरकार में मंत्री, ये है प्लानिंगशिवपाल यादव बन सकते हैं योगी सरकार में मंत्री, ये है प्लानिंग

Comments
English summary
Nobel Prize 2017 of Physics has been given to three American scientists. The year 2017 has been announced to award the Nobel Prize to Barry Bairish, Kip Thorne and Rinner Wise three scientists.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X