बराक ओबामा के निजी शेफ़ की संदिग्ध हालातों में मौत, घर के पास तालाब में मिला तफ़री कैंपबेल का शव
Obama's personal chef Died: पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के निजी शेफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और उसका शव ओबामा के घर मैसाचुसेट्स में एक तालाब में मिला है। 45 साल के शेफ़ तफ़री कैंपबेल का शव सोमवार को मार्था वाइनयार्ड पर ओबामा के घर के पास एडगारटाउन ग्रेट पॉन्ड से बरामद किया गया है।
वर्जीनिया का रहने वाला शेफ तफ़री कैंपबेल अभी भी ओबामा परिवार के लिए काम करता था। हालांकि, हादसे के वक्त वो ओबामा का प्रॉपर्टी पर नहीं था।

ओबामा के शेफ की मौत
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की तरफ से जारी एक बयान में अपने निजी शेफ की मौत पर गहरा दुख जताया है और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बताया है।
बयान में पूर्व अमेरिक राष्ट्रपति की तरफ से कहा गया है, कि तफ़री कैंपबेल "हमारे परिवार का प्रिय हिस्सा" थे।
उन्होंने कहा, कि उन्होंने शेफ को 2017 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अपने साथ ही रहने के लिए कहा था, जहां उन्होंने सहायक शेफ के रूप में काम किया था।
ओबामा ने कहा, कि "वह तब से हमारे जीवन का हिस्सा रहे हैं, और उनकी मौत ने हमारे दिल को तोड़ दिया है। " उन्होंने कहा, कि वह "सौहार्दपूर्ण, मज़ेदार और असाधारण दयालु व्यक्ति थे।"
तफ़री कैंपबेल के साथी शेफ पैडलबोर्डर ने 24 जुलाई को पुलिस को खबर दी ती, कि कैंपबेल पानी में डूब रहे हैं और बचने के लिए संघर्ष कर रहे थे और अंत में वो डूब गये।
पुलिस ने सोमवार को पुष्टि की है, कि एक नाव ने तालाब के किनारे से लगभग 30 मीटर (100 फीट) दूर शेफ कैंपबेल के शव को बरामद कर लिया है और उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। फिलहाल, पुलिस ने शेफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी मौत को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है।
ओबामा ने कहा, कि शेफ कैंपबेल के परिवार में उनकी पत्नी शेरिज़ और उनके जुड़वां बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications