बराक ओबामा और पीएम मोदी की जल्द होगी मुलाकात, भारत आएंगे पूर्व राष्ट्रपति

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और शांति के लिए नोबल विजेता बराक ओबामा तीन देशों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बराक ओबामा चीन, भारत और फ्रांस की यात्रा शुरू करने वाले हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान ओबामा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के पीएम मोदी के अलावा दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे।

बराक ओबामा और पीएम मोदी की जल्द होगी मुलाकात

अपनी यात्रा के दौरान ओबामा चीन, भारत और फ्रांस देशों में विभिन्न समिट में हिस्सा लेंगे। नई दिल्ली में शुक्रवार को एक टाउन हॉल को संबोधित करते हुए ओबामा फाउंडेशन अपने काम और नागरिकों पर इसके प्रभाव को लेकर चर्चा करेंगे।

इस यात्रा को लेकर ओबामा के ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि ग्लोबल इकनॉमी को बढ़ाने से लेकर क्लाइमेट चैंज से लड़ने के लिए शी जिनपिंग से मिलकर नजदीकी रिश्तों को और ज्यादा विकसित करने के लिए मुलाकात करेंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एशियाई देशों की यात्रा की थी, जहां उन्होंने शी जिनपिंग और पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

इसी शुक्रवार और शनिवार को बराक ओबामा फ्रांस में एक समिट को संबोधित करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि बराक ओबामा अपनी राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भारत आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+