तेजी से आगे बढ़ने वाले चीन को बराक ओबामा ने दी संयमित रहने की सलाह
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जी20 देशों की बैठक के दौरान दुनिया में अर्थव्यवस्था की धुरी बने चीन को संयमित रहने की सलाह दी है।

चीन को आक्रामक रुख नहीं अपनाना चाहिए
बराक ओबामा ने चीन को सलाह देते हुए कहा कि इकॉनामिक पॉलिसी पर चीन को आक्रामक रुख नहीं अपनाना चाहिए। चीन के इस रुख से उसके पड़ोसी देशों में चिंता बढ़ती है।
उन्होंने कहा कि चीन को अपनी विश्व स्तर पर अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और खुद को संयमित रखना चाहिए।
बराक ओबामा ने सीएनएन समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में बताया कि चीन के राष्टपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में उन्हें बताया कि अमेरिका उस स्तर पर पहुंच चुका है जहां पर वो खुद को नियंत्रित करना सीख रहा है।

लंबें समय में ऐसे नियम चीन के हित में ही काम आएंगे
उन्होंने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब हम अंतरर्राष्ट्रीय नियमों को मानते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि हम उन नियमों को मान्यता देते हैं। यह नियम अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे हितों के लिए जरूरी होता है। लंबें समय में इसके परिणाम भी हमें देखने को मिलते हैं। और मेरा मानना है कि लंबें समय में ऐसे नियम चीन के हित में ही काम आएंगे।
ओबामा ने कहा कि दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर हमने देखा कि किस तरह से चीन ने आर्थिक हितों पर आक्रामक रूख अपनाने हुए अंतरर्राष्ट्रीय नियमों को मानने से मना कर दिया। यह हम सभी के लिए चिंता का विषय था। और इसके क्या परिणाम हो सकते हैं या आने वाले समय में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि चीन को अंतरर्राष्ट्रीय नियमों को मानना चाहिए तभी वो एक साझेदार की तरह काम कर सकेंगे।

चीन को बातचीत के लिए चाहिए बड़ी टेबल
उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि चीन और अमेरिका बिजनेस के क्षेत्र में मित्रता पूर्वक प्रतियोगिता न कर सकें या फिर जब दो महत्वपूर्ण देशों को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली चुनौतियों को सुलझा न सकें।
ओबामा ने कहा कि अरबों लोगों को साथ लेकर चीन दुनिया की तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। हम जानते हैं कि जब अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के मसलों पर बातचीत करने के लिए चीन को एक बड़ी टेबल चाहिए जहां पर बैठकर वो अपनी बात रख सके। उन्होंने कहा कि इस बात का हमने हमेशा स्वागत किया है अंतरर्राष्ट्रीय नियमों को मानते हुए शंति पूर्वक चीन तेजी से आगे बढ़े। यह पूरी दुनिया के लिए अच्छा होगा।












Click it and Unblock the Notifications